महिला सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी, जनभागीदारी से सुरक्षित होगी नारी: राहुल वर्मा

ग्रेटर नोएडा:महिला सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी
जनभागीदारी से सुरक्षित होगी नारी।16 दिसम्बर 2012 की रात दिल्ली में एक बेटी निर्भया के साथ हुई वहशियाना दरिंदगी ने पूरे जनमानस को झकझोर कर रख दिया था । पीडिता के साथ हुई  हैवानियत जहां एक ओर मानवता के मुख पर कालिख लगा गयी, वहीं दूसरी ओर सभ्य समाज को शर्मसार कर गयी । मानवता के लिये उस काले दिन एक मासूम बेटी को हवस के भेडियों ने नोच डाला था। असहनीय दर्द सहती वो बेटी जिंदगी और मौत के बीच हफ्तों झूलती रही और अंततः मौत ने उसे अपनी आगोश में लेकर पीडिता के जिस्मानी दर्द ख़त्म कर दिये । मगर जो जख्म ,जो धब्बे सभ्य समाज पर लगे उसे आज तक नही मिटाया जा सका है । आज भी रोजाना सैकडों निर्भया हैवानो की हवस का शिकार हो रही है । हमारा सरकारी तंत्र और पुरुष प्रधान समाज अपनी बहन-बेटियों को सुरक्षा तक देने में नाकाम साबित हुआ है । जिसका एक कारण लचर कानून व्यवस्था तो है ही साथ ही लोगों द्वारा पीडिता का दर्द दोषियों का धर्म देखकर महसूस करना है । क्या किसी *विशेष धर्म की बलात्कार पीडिता बेटी* को कम या ज्यादा दर्द का सामना करना पड़ता है । कैसी मानसिकता हो गयी है लोगों की जो पीडिता या दोषियों का धर्म देखकर आवाज़ उठायी जाती है । क्या यही है गांधी के सपनों का भारत ? क्या यही है *भगत सिंह के सपनों का देश* जिसकी आजादी के लिये वो फांसी पर झूल गये ।क्या यही है *अम्बेडकर का सर्वधर्म सद्भाव* वाला भारत ? ये कहां आ गये है हम ? *जगतजननी औरत* का हम सम्मान नही कर सकते तो हमें *मर्द* कहलाने का कोई अधिकार नही । *निर्भया कांड को 9 साल* पूरे होने पर आओ हम सब यह संकल्प लें… *बेटियों के लिये सुरक्षित माहौल बनाना ही हमारा लक्ष्य होगा यही निर्भया को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

यह भी देखे:-

कोरोना पर बड़ा शोध : कोरोना के बदले स्वरूप को पहचान नहीं पा रही एंटीबॉडी, कांटे जैसे दिखने वाले स्पा...
ब्रेकिंग: यूपी का ग्रेटर नोएडा का लुकसर जिला कारागार बना बॉडी वार्न कैमरा से लैस
श्री धार्मिक रामलीला मंचन : रामजन्म होते ही जय श्री राम के जयकारे से गूंज उठा मैदान
शमसान घाट का प्लास्टर गिरा , ग्रामीणों ने किया हंगामा 
यूपी एटीएस ने महिला तस्करी में शामिल 3 युवकों को किया गिरफ्तार, विदेश भेजी जा रही 2 लड़कियां भी हुई ...
ACREX इंडिया2020, आई इ एम एल, ग्रेटर नोएडा में एक स्थायी भविष्य बनाने की दिशा में सबसे बड़े आयोजन की ...
करप्शन फ्री इंडिया के कार्यकर्ता होंगे अन्ना के आंदोलन में शामिल - चौधरी प्रवीण भारतीय
करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने किया कोरोना योद्धा पुलिसकर्मियों का फूलों से स्वागत
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 87वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न, कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुह...
दहेज हत्या में वांटेड पति, जेठ व ससुर गिरफ्तार
आज होगी सेल्फी विद कैंपस कार्यक्रम की शुरुआत
दादरी कांग्रेस प्रत्याशी भाटी चोटीवाला ने ट्विटर स्पेस पर  नेफोवा के सदस्यों को वादों का का शपथ पात्...
फ़िल्म अभिनेता राजपाल यादव किया प्रो वॉलीबॉल लीग का शुभारम्भ
उद्योग बंधुओं की समस्याओं पर डीएम सख्त, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
Jammu Kashmir: पूर्व उपमुख्यमत्री बेग से पीपुल्स कांफ्रेंस ने किया किनारा यह है इसकी वजह
नोएडा में सैमसंग की नई इकाई का भूमि पूजन