ग्रेटर नोएडा में छह बिजलीघरों के बनने का रास्ता साफ

  • ग्रेनो प्राधिकरण बिजलीघर बनाने के लिए यूपीपीटीसीएल को देगा अनुदान
  • दोहरा जीएसटी लगा जाने से आई थी अड़चन, शासन ने जारी किए आदेश
  • इन बिजलीघरों के बनने से अगले 10 साल तक की जरूरत पूरी हो सकेगी

ग्रेटर नोएडा। भविष्य में बिजली की जरूरतों को देखते हुए ग्रेटर नोएडा में प्रस्तावित छह बिजलीघरों को बनाने का रास्ता साफ हो गया है। इन बिजलीघरों के निर्माण पर खर्च होने वाली धनराशि को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अनुदान के रूप में ही उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन को देगा। शासन ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। इससे इन बिजलीघरों को बनाने में डबल जीएसटी नहीं देनी पड़ेगी।

ग्रेटर नोएडा शहर का तेजी से औद्योगिक नगरी के रूप में विस्तार हो रहा है। नई औद्योगिक इकाइयां निरंतर लग रही हैं। ग्रेटर नोएडा डाटा सेंटर हब के रूप में भी विकसित हो रहा है। रिहायश का भी तेजी से विस्तार हो रहा है। ग्रेटर नोएडा ईस्ट के साथ ही ग्रेनो वेस्टी की बहुमंजिला इमारतों में निवासियों की तादात तेजी से बढ़ रही है। संस्थागत सेक्टर भी विकसित हो रहे हैं। इससे ग्रेटर नोएडा एरिया में बिजली की खपत भी तेजी से बढ़ रही है। बिजली की भविष्य की मांग को ध्यान में रखते हुए छह नए बिजलीघर बनाने का निर्णय लिया गया। इन बिजलीघरों को बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने भी मंजूरी प्रदान कर दी है। इनमें से 400 केवी के दो बिजलीघरों का निर्माण यूपीपीटीसीएल करेगा। इनके निर्माण में ग्रेनो प्राधिकरण की भी अंशधारिता होगी, जबकि 220 व 132 केवी सबस्टेशन के निर्माण का कुल खर्च प्राधिकरण खुद वहन करेगा। इन सभी बिजलीघरों को बनाने में करीब 1000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। एक अड़चन इन बिजलीघरों को बनाने में खर्च होने वाली धनराशि पर डबल जीएसटी लगने से आ रही थी। उससे प्राधिकरण पर अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला था, लेकिन इस मसले को प्राधिकरण ने शासन के समक्ष उठाया, जिसके बाद यह तय हुआ कि बिजलीघरों को बनाने में खर्च की रकम प्राधिकरण बतौर अनुदान के रूप में यूपीपीटीसीएल को देगा। इसलिए इस पर डबल जीएसटी नहीं लगेगी। इस फैसले से प्राधिकरण ने भी राहत की सांस ली है और बिजलीघरों के निर्माण की बड़ी बाधा भी दूर हो गई है। अब प्राधिकरण बहुत जल्द इन बिजलीघरों को बनवाने की कागजी प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू करायेगा। ये सभी बिजलीघर गैस इंसुलेटेड सिस्टम (जीआईएस) पर आधारित होंगे। इन बिजलीघरों के बन जाने से ग्रेटर नोएडा में अगले दस साल तक के लिए बिजली की जरूरत आसानी से पूरी हो सकेगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने इन बिजलीघरों का निर्माण जल्द शुरू होने और तय समय पर पूरा होने की उम्मीद जाहिर की है।
——————————
ये हैं प्रस्तावित बिजलीघर ः
——————————
–220/132/33केवी सबस्टेशन
–जलपुरा–220/132/33 केवी सबस्टेशन
–नॉलेज पार्क-5–132/33 केवी सबस्टेशन
–ईकोटेक -8–133/33 केवी सबस्टेशन
–ईकोटेक 10/11– 400/220/132 केवी सबस्टेशन मेट्रो डिपो
–400/220/132 केवी सबस्टेशन अमरपुर
—————————–

यह भी देखे:-

ग्रेनो प्राधिकरण ने 28 और बिल्डरों को भेजा नोटिस, एसटीपी नहीं तो लगेगा जुर्माना
जिले के अलग-अलग सेक्टरों में पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन
अमेरिका में एक्सपो बाज़ार के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन
एयरपोर्ट व फिल्म सिटी के बीच पॉड टैक्सी परियोजना दो साल में होगी पूरी
Summer Spectacular: A Season of Fun and Learning at Ryan Greater Noida
निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से घायल बच्चों को शारदा अस्पताल से किया गया डिस्चार्ज
एलडेको ग्रीन मीडोज़ सोसायटी में रामोत्सव , होगी प्रभु राम के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा, जानिए कार्...
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2023: स्वागत की तैयारियां पूरी, शानदार विकास की झलक दिखाएगा मेला
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में "लाइफ बियॉन्ड स्टडीज" का आयोजन
चेरी काउंटी में साइबर अपराधों पर कार्यशाला का आयोजन
चित्रांश चैंबर ऑफ कॉमर्स नोएडा चैप्टर की शुरुआत
Aryan Khan Case Updates: शाह रुख खान के बेटे की जमानत याचिका खारिज, रहेंगे जेल में
घाटी में बढ़ेगा आतंक? तालिबान से बोला अलकायदा, अब कश्मीर को भी इस्लाम के दुश्मनों से कराना है आजाद
कुमार हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 18 जनवरी को अवसर न गंवाएं
दुनिया के सबसे बड़े ट्रैवल मार्केट्स व एक्सपो में छाएगा उत्तर प्रदेश, योगी सरकार ने शुरू की तैयारी
ग्रेटर नोएडा : गौर सिटी मे धूम धाम से बनाया गया दीवाली मेला