बहुचर्चित महेंद्र भाटी हत्याकांड में सजा काट रहे भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रणीत भाटी बरी

ग्रेटर नोएडा/ उत्तराखंड:  बहुचर्चित महेंद्र भाटी मर्डर केस में उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने सबूतों के अभाव में प्रणीत भाटी को बाइज्जत  बरी कर दिया है। बता दें सीबीआई कोर्ट ने उन्हें हटता की साजिश में शामिल होने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इस मौके पर प्रणीत भाटी ने कहा कि यह सत्य की जीत है और मेरे परिवार और पार्टी की जीत है। उन्होंने कहा कि इस केस में मेरा नाम राजनैतिक कारणों से आया था।

मिली जानकारी के मुताबिक माननीय उच्च न्यायालय ने उत्तराखंड नैनीताल के मुख्य न्यायाधीश आर एस चौहान व जस्टिस आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ में सबूतों के अभाव में प्रणीत को निर्दोष घोषित कर बाइज्जत बरी कर दिया।

बता दे  भाजपा में प्रणीत के  परिवार से तीन जिलाध्यक्ष, पिता, भाई और प्रणीत भाटी भी खुद जिलाध्यक्ष रहे है । उसके बाद बीजेपी में प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा का दायित्व निर्वहन किया।

सीबीआई द्वारा पेश किए गए सबूतों और अभाव के आधार पर अदालत ने फरवरी 2021 में डीपी यादव, प्रणीत भाटी, पाल सिंह उर्फ लक्कड़पाला को बरी कर दिया।

बहुचर्चित विधायक महेंद्र भाटी हत्याकांड में पूर्व सांसद डीपी यादव, लक्कड़पाला, करण यादव को बरी करने के बाद आज प्रणीत भाटी को कोर्ट ने बरी कर दिया है।

उच्च न्यायालय का यह आदेश लक्कड़पाला द्वारा दायर विशेष अपील पर आया है। अपने आदेश में उच्च न्यायालय ने कहा कि सीबीआई उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत इकट्ठा करने में असमर्थ रही और एकत्रित किए गए सबूत परस्पर विरोधी हैं। इससे पहले उच्च न्यायालय ने उन्नतीस साल पुराने हत्याकांड में दोषी करार दिए गए पूर्व सांसद यादव को भी 30 नवंबर को मामले से बरी कर दिया था। आपको बता दें कि 15 दिसम्बर 1992 को विधायक महेंद्र सिंह भाटी की गाजियाबाद जिले में दादरी रेलवे क्रॉसिंग पर गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

हमले में भाटी के साथ उनका साथी उदय प्रकाश आर्य भी मारा गया था।

यह भी देखे:-

ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
Ghazipur & Tikri Border LIVE Updates: टीकरी और गाजीपुर बार्डर पर शाम तक पूरी तरह से हटा दिए जाएं...
ईशान एजुकेशनल इंस्टीटूशन, ग्रेटर नॉएडा में महायज्ञ की पूर्णाहुति
ईद की नमाज में मांगी मुल्क में अमन चैन की दुआएं
यूपी चुनाव 2022: भाजपा का बूथ विजय अभियान का आगाज, नड्डा बोले- पार्टी के कार्यकर्ता ही हमारी ताकत
भव्य सांस्कृतिक महोत्सव में प्रतिभा और साहित्य का संगम, ग्रेटर नोएडा के भगवत शर्मा हुए सम्मानित
जनपद में मनाया गया विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस: नट की मंडिया गांव में जागरूकता कार्यक्रम, किशोरियों ...
प्रौद्योगिकी नवाचार, टीआरएल और टेक-ट्रांसफर" पर संगोष्ठी का आयोजन
वेदांत शर्मा ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज, जिले का नाम किया रोशन
कैलाश इंस्टीट्यूट परिसर में सांसद डॉ. महेश शर्मा की माता के स्वर्गवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनों ने वृद्धाश्रम में दवाइयां व अन्य सामान किया भेंट
ग्रेटर नोएडा के किसानों ने किया नोएडा प्राधिकरण की ओर कूच, नोएडा एक्सप्रेसवे पर लगा जाम 
बाईक से गिरकर भट्टे के मुंशी की मौत
चिन मुद्रा: पाचन और ऊर्जा के लिए एक अद्भुत योग अभ्यास - योग गुरु ऋषि वशिष्ठ से जानें
सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ. राममनोहर लोहिया जयंती, विचार गोष्ठी में दी श्रद्धांजलि
अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर दिवस: महिलाओं ने लोकगीत गाकर गुर्जर संस्कृति के रंगों को बचाने दिया संदेश