UPDATE : बुजुर्ग किसान की खेत में गोली मारकर हत्या
*ग्रेटर नोएडा:-*
ग्रेनो में बदमाशों के हौसले बुलन्द,
खेत पर टहलने गए किसान को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली,
गोली चलने से आसपास के लोग में मचा हड़कंप,
बदमाशों ने किसान को मारी तीन गोली,
गोली लगने से किसान की मौके पर हुई मौत,
गोली मारकर बदमाश मौके से हुए फरार,
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,
भारी पुलिस बल मौके पर किया गया तैनात,
मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस,
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के नगला गांव की घटना।
*आज दिनांक 14/12/2021 को थाना दादरी क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम नगला नैनसुख में खेत पर काम कर रहे एक व्यक्ति नन्हू सिंह पुत्र मीठन सिंह निवासी ग्राम नगला नैनसुख की अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस बल व फॉरेंसिक जांच टीम मौके पर मौजूद है। मृतक का पंचायतनामा भर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पूर्व में कुछ व्यक्तियों से रंजिश होने की बात भी प्रकाश में आई है। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। घटना का अतिशीघ्र अनावरण किया जाएगा।*
*मीडिया सेल*
*गौतमबुद्धनगर पुलिस*
