आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजिनियरिंग में साइबर सुरक्षा पर सेमिनार
सोशल मीडिया के विशाल सागर में शातिर दिमाग वाले लोगों की कमी नहीं है।आज के दौर में साइबर क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। एनसीआरबी (नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो) के अनुसार वर्ष 2012 में जहां देशभर में साइबर क्राइम के 3477 केस दर्ज हुए थे तो वहीं वर्ष 2019 में यह आंकड़ा 44546 तक पहुंच गया है। आने वाले समय में इस संख्या में और इजाफा हो सकता है। जागरूकता और जानकारी से ही साइबर क्राइम से बचा जा सकता है। यह बातें ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजिनियरिंग में यूपी पुलिस में साइबर सुरक्षा एडवाइज प्रमुख राहुल मिश्रा ने साइबर सिक्योरिटी पर दो दिवसीय आयोजित सेमिनार में कहीं। इस सेमिनार का आयोजन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी लखनऊ, उत्तर प्रदेश पुलिस और इनोवेटिव आडिया इन्फोटेक के तत्वाधान में किया गया। इस दौरान सेमिनार हाल में करीब 200 छात्र उपस्थित रहे और उन्होंने साइबर सुरक्षा को लेकर राहुल मिश्रा से अनेक सवाल किए। वहीं इस मौके पर आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजिनियरिंग के डॉयरेक्टर डॉ. एसएस त्यागी, डीन अकेडमिक एपीसिंह, डीन आरएनडी संजय पचौरी, आरएनडी हेड सास्वत कुमार दास, कॉलेज के डॉयरेक्टर जनरल एमके सोनी सहित कॉलेज के अनेक लोग उपस्थित रहे।
