शादी समारोह में चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय, दूल्हे के पिता के उड़ाए पैसे, CCTV में कैद हुई वारदात
ग्रेटर नोएडा : शहर के मैरेज होम में इन दिनों चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। गिरोह के सदस्य सूट बूट में शादी समारोह में शामिल हो जाते हैं, फिर मौका देखकर पैसा उड़ा कर रफ्फूचक्कर हो जाते हैं।
बीते दिन ऐसी ही एक घटना बीटा 2 थाना क्षेत्र में अवध ग्रीन में हुई।
भरतपुर के रहने वाले चेतन स्वरूप मित्तल अपने बेटे की बारात लेकर अवध ग्रीन पहुंचे। यहां उनके बेटे की शादी गुरजिंदर विहार सोसाइटी के त्रिलोक चंद बंसल की बेटी से हो रही थी।
सभी लोग रस्मोरिवाज में व्यस्त थे। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने दूल्हे के पिता के बैग पर हाथ साफ कर लिया। बैग में चार लाख रुपए थे। इधर चेतन स्वरूप मित्तल को जब बैग गायब मिला तो मौके पर अफरातफरी मच गई। खुशी का माहौल मातम में बदल गया। इस संबंध में चेतन स्वरूप मित्तल ने बीटा 2 कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। हकांकि पूरी वारदात मैरेज होम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें दो लोग बैग चोरी करते दिख रहे है। इधर पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।नोएडा (भाषा)। थाना बीटा-2 क्षेत्र के अल्फा सेक्टर में राजस्थान से आई बारात में दूल्हे के पिता का अज्ञात बदमाशों ने बैग चोरी कर लिया। बैग में 4 लाख रुपए नगद रखा था। वहीं थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 8 से एक व्यापारी का कार का शीशा तोड़कर अज्ञात चोरों ने एक लाख रुपए नगद तथा कीमती सामान चोरी कर लिया।
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले चेतन स्वरूप मित्तल के बेटे की शादी ग्रेटर नोएडा में 5 दिसंबर को हुई। वह बरात लेकर ग्रेटर नोएडा आए थे। इसी बीच अज्ञात चोरों ने उनका बैग चोरी कर लिया। जिसमें 4,00,000 नगद रखे थे। उन्होंने बताया कि चोर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं। घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने बीती रात को थाना बीटा-2 में दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 8 में स्थित फैक्ट्री चलाने वाले दीपक जैन की एमजी हेक्टर कार का शीशा तोड़कर अज्ञात चोरों ने बैग चोरी कर लिया। बैग में एक लाख रुपए नगद व अन्य कीमती सामान रखा हुआ था। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र में स्थिति स्पेंसर मॉल के पास से अज्ञात चोरों ने मयंक तिवारी की वर्ना कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा लैपटॉप व अन्य सामान चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि लोकेंद्र नामक व्यक्ति की कार सेक्टर 4 से अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया।