बीटा-2 पुलिस के हत्थे चढ़े चार शातिर लूटेरे, लूटे हुए मोबाईल बरामद

ग्रेटर नोएडा । थाना बीटा-2 पुलिस ने बीती रात को गश्त के दौरान चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से विभिन्न जगहों से लूटे हुए 8 मोबाइल फोन, लूट में प्रयोग होने वाले दो मोटरसाइकिल बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाशों में दो सगे भाई हैं।

थाना  बीटा-2 के थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को गश्त पर निकली थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर रोहित पुत्र अजय ,अर्जुन पुत्र सतपाल, करन पुत्र सतपाल तथा रविंद्र पुत्र ओंकार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनके पास से विभिन्न जगहों से लूटे हुए 8 मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लूटपाट की कई वारदातें करनी स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश इससे पूर्व लूटपाट के मामले में दर्जनों बार जेल जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दो बदमाश अर्जुन तथा करन सगे भाई हैं। ये गौतम बुद्ध नगर के सिरसा गांव के रहने वाले हैं।

यह भी देखे:-

बीटा 2 पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश
अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
घर में ही मिली लापता युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस 
बाइक सवार बदमाशों ने लूटी चैन
विभिन्न जगहों से पांच लोग गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
दादरी पुलिस के हत्थे चढ़े सरिया लूटेरे , लाखों के लूट का सरिया बरामद
प्रतिबंधित ई -सिगरेट के साथ दो गिरफ्तार ,एक करोड रुपए कीमत का माल बरामद
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का अश्लील फोटो बनाकर पोस्ट करने वाले पर मुकदमा दर्ज
मोबाइल लूट गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, पांच शातिर लूटेरे गिरफ्तार, 21 लूट की मोबाइल बरामद
कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप और कीमती सामान चोरी
दो साल के मासूम के अपहरण का सूत्रधार निकला चचेरा भाई गिरफ्तार 
अवैध रूप से ढाबे पर परोसी जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार
गुलेल गैंग का पर्दाफ़ाश, दो बदमाश गिरफ्तार, एनसीआर में की 200 से ज्यादा वारदातें
1500 किलो विस्फोटक सामग्री, बने-अधबने पटाखे व उपकरण बरामद
गांजा तस्कर गिरफ्तार, 5 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद
भू-माफिया यशपाल तोमर पर मेरठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति जब्त