गलगोटियाज विश्वविद्यालय : रोड सेफ्टी अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन

 ग्रेटर नोएडा : आज गलगोटियाज विश्वविद्यालय के तत्वाधान में स्टूडेंट काउन्सिल के द्वारा रोड सेफ्टी अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पीएसी 41वी बटालियन गाजियाबाद उत्तर-प्रदेश के  कमांडेंट राजेश कुमार ने भाग लिया। कमांडेंट राजेश कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में प्रति ४ मिनट में १ व्यक्ति रोड दुर्घटना में मर जाता है। इसलिए रोड के नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं और अपने दोस्तों के साथ साथ अपने परिवार एवं समाज को भी ट्रैफिक नियमों के प्रति अवेयर करने का कार्य करें। ताकि रोड दुर्घटनाओं में कमी ही नहीं बल्कि उनको समाप्त भी किया जा सकें। आप देश की युवा शक्ति हैं और आपकी जितनी जरुरत आपके परिवार को है उससे कहीं ज्यादा देश को है। आप कम गति से वाहन  चलते हुए रोड साइन और उनके नियमों का पालन करें। मुख्य अतिथि ने सभीछात्रों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ भी दीलायी। कार्यक्रम में ड्रामेटिक क्लब के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से एक्सीडेंट की दुर्घटनाओं में होने वाली हानियों को दर्शाया। अंत में मुख्य अतिथि और विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो० डॉ० अवधेश कुमार, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ० एके जैन ने सभी छात्रों को हेलमेट बाटे और विश्वविद्यालय परिसर में अवेयरनेस यात्रा भी निकली। कार्यक्रम को सफल बनाने में भव्य, ईशानशि, आदि छात्रों ने महत्त्व पूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी देखे:-

महिलाओं को देवी या डायन न बनाकर उन्हें बराबरी का दर्जा दें - एएसपी डॅा . अनिल कुमार
आत्मनिर्भर भारत विश्वपोषण के लिए आवश्यक- मुकुल कानिटकर
अग्नि-5 मिसाइल से क्यों चिंतित हुआ चीन , भारत की मिसाइलों में कितना है दम
समसारा विद्यालय में यातायात के नियमों पर कार्यशाला का आयोजन
शारदा विश्वविद्यालय में एनाटॉमिकल प्रदर्शनी का आयोजन
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ लॉ के छात्रों ने किया जिला जेल का शैक्षणिक दौरा, न्याय व्यवस्था की जमीनी हकीकत से ...
यूपी के लिए कांग्रेस ने बदली रणनीति, प्रियंका के इन कदमों से मिले बड़े संकेत
आईआईएमटी समूह 100 बच्चों के अभिभावक की निभाएगा जिम्मेदारी
यूपी पुलिस में आवेदन करने की आज अंतिम तिथि, जल्द भरें अपना एप्लीकेशन फॉर्म
एमिटी यूनिवर्सिटी में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का सिमुलेशन, इजरायल और फिलिस्तीन संकट पर चर्चा
डेल्टा प्लस वैरिएंट : डराने लगा कोरोना , सरकार ने बताया वैरिएंट पर नजर रखने के लिए कैसी है तैयारी
समय के साथ रहना होगा अपडेट नहीं तो हो जाएंगे डिलीट
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने मनाया 18वां स्थापना दिवस
GL बजाज में CISCO सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ, छात्रों को उद्योग के अनुरूप प्रशिक्षित करने पर जोर
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की एन.एस.एस यूनिट 3 द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान
आईईसी कालेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित