यूपी चुनाव-2022 में शरद यादव की लोकतांत्रिक जनता दल पार्टी उतारेगी प्रत्याशी

ग्रेटर नोएडा : आज  लोकतांत्रिक जनता दल पार्टी ने  ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर  अपने नए पदाधिकारियों के मनोनयन के बारे में जानकारी दी ।
इस दौरान पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रेम सिंह यादव ने पूरे उत्तर प्रदेश में आगामी विधान सभा चुनाव लड़ने की घोषणा की।  उन्होंने बताया लोकतांत्रिक जनता दल का गठन वर्ष 2018 में शरद यादव के द्वारा किया गया था।   पार्टी गरीब ,मजदूर और शोषितों के हक़ के लिए लड़ाई लड़ रही है।
प्रेम सिंह यादव ने बताया वर्तमान में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों को देखते हुए हमारी पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल ने गौतमबुद्ध नगर में ग्रेटर नोएडा में अपना राष्ट्रीय कार्यालय खोला है वहां पर प्रदेश कार्यालय भी खोला गया है।  प्रधान कार्यालय नई दिल्ली में है।   ग्रेटर नोएडा स्थित कार्यालय से पश्चिमी उत्तर प्रदेश का राजनीतिक गतिविधि का संचालन किया जायेगा।
पूरे प्रदेश में प्रत्येक जनपद में प्रत्येक प्रकोष्ठ का प्रदेश स्तर, जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन विस्तार का कार्य लगभग 80 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो चुका है।  अब हम लोग आगामी 2022 के चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं।   पूरे प्रदेश में पार्टी अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारने को तैयार है।  समान विचारधारा के दलों से गठबंधन बनाने को भी प्रयासरत है।
इस अवसर पर ,प्रेम सिंह यादव प्रदेश महासचिव, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अनिल खटाना, संजय यादव जिला अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर , अशोक कुमार जिला अध्यक्ष बुलंदशहर, धर्मेंद्र कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष,  महेश धामा जिलाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ, लाला यादव जिला उपाध्यक्ष, मोहित वार्ष्णेय व्यापार प्रकोष्ट प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

निकाय चुनाव : सपा ने अध्यक्ष पद के लिए की प्रत्याशियों की घोषणा
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस पर करारा प्रहार,  जितिन प्रसाद ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, अब हाथ में कमल 
भाजपा दनकौर मंडल की बैठक, बूथ  स्तर को मजबूत करें कार्यकर्ता  : सुनीता दयाल
जनता का शोषण कर रही है भाजपा सरकार : नरेश उत्तम पटेल
सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन
अभिनव शर्मा बने एबीवीपी व्यावसायिक शिक्षा प्रकोष्ठ जिला प्रमुख गौतमबुद्ध नगर
मोदी को चुनावी बिगुल फूंकने की जरूरत नहीं, मोदी विकास का बिगुल फूंकता है : प्रधानमंत्री ने पश्चिमी य...
नोएडा श्रमिक आंदोलन पर सियासी बयान: “भाजपा की नीतियों से मजदूरों में फूटा गुस्सा: मोहित नागर , ठेकेद...
मोदी मैजिक के आगे टूटी जाति की दीवार, गौतमबुद्ध नगर से डॉ. महेश शर्मा की शानदार जीत , देखें डिटेल्स
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव का एलान , अचार सहिंता लागू , EVM से डलेंगे वोट
एबीवीपी ने डूसू चुनाव 2017 के लिये अपना पैनल घोषित किया
किसानों से मिला सपा प्रतिनिधिमंडल
UP विधानसभा चुनाव : 403 सीटों पे ताल ठोकेगी आम आदमी पार्टी, भाजपा को हराना पहला लक्ष्य
बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन,  निर्धन व अनाथ बच्चों के साथ काटा केक, बांटे...
कांग्रेस प्रत्याशी मनोज चौधरी ने दर्जनों गांव में किया जनसंपर्क, घर-घर जाकर मांगे वोट
कुछ इस अंदाज़ में भाजयूमो राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन का मना जन्मदिन, पढ़ें पूरी खबर