“जब काम लगन और ईमानदारी से होता है तो निश्चित ही क्षेत्र विकासोन्मुख हो जाता है” : धीरेन्द्र सिंह

“जब काम लगन और ईमानदारी से होता है तो निश्चित ही क्षेत्र विकासोन्मुख हो जाता है”

आज जेवर विधानसभा पूरे उत्तर प्रदेश में नए आयाम स्थापित इसलिए कर रही है, क्योंकि विकास को यह गति, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की वजह से मिली है और यह गति आगे भी जारी रहेगी। इस क्षेत्र में हुए औद्योगिक निवेश से यहां नौजवानों के लिए रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होने जा रहे हैं। किसान और श्रमिकों के लिए उनका जीवन स्तर उन्नत करने के लिए बहुत सारी योजनाएं, इस क्षेत्र में लाई जा रही हैं। आज दिनांक 07 दिसंबर 2021 को ग्राम अमरपुर और ग्राम नवादा में लगभग तीन करोड़ पचास लाख रुपए के विकास कार्यों से गांव मूलभूत सुविधाओं की दृष्टि से बेहतर सुविधाओं वाला ग्राम बन सकेगा।

इसलिए विगत साढ़े चार साल में जेवर विधानसभा के ग्रामों में बेहतर सुविधाएं, हर नागरिक को प्राप्त हो सके, इसके निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ग्राम अमरपुर में बीबीए और बीटीसी की छात्रा कु0 आस्था नगर तथा कु0 प्राची नागर ने गांव के बुजुर्गों के साथ गांव में होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ, अपने कर कमलों से किया।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने आगे बताया कि *”निश्चय ही हमारा प्रयास है कि एक आदर्श विधानसभा जेवर बने और यहां का हर व्यक्ति सुखी हो, हर घर को रोजगार हो, इस जज्बे के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के नेतृत्व में कार्य किया जा रहा है।”*

इसी प्रकार नवादा गांव में भी गांव के बुजुर्ग के माध्यम से विकास कार्यों का शुभारंभ कराया गया। जेवर विधायक ने ग्राम अट्टा गुजरान, अमरपुर और नवादा में चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को भी सुना और उनके निराकरण हेतु पूर्ण रूप से आश्वासन दिया।

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से धीरज प्रमुख, धीरज मास्टर, श्री विजेंद्र सिंह, नीरज सरपंच, ओमवीर सिंह, मनोज नगर, शक्ति सिंह नागर, रविन्द्र प्रधान, अशोक शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

आईईएमएल ने राजेश कुमार जैन को अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में नया स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया
धारा 370 हटाने के बाद अलर्ट जारी, शिक्षण संस्थानों को दिए गए दिशा-निर्देश, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस...
80 लीटर एथलॉन बरामद, पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार
बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, कैसे ? पढ़ें पूरी खबर
नॉएडा एयरपोर्ट प्रोजेक्ट की जॉइंट कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक संपन्न
ऑटो कोड की मदद से मिला सामान
किस्मत खुलेगी कुछ ही घंटों में! देखें लाइव प्रसारण ग्रेनो न्यूज यूट्यूब चैनल पर – यमुना प्राधिकरण की...
गलगोटियास विश्वविद्यालय में “वसुधैव कुटुम्बकम विषय पर राष्ट्रीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन कि...
Monsoon Update Today: दिल्‍ली, राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश समेत कई राज्‍यों में आज बारिश की संभावना, आज...
प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने दिए अधिकारियों को निर्देश
"Rising Stars and Shining Legends": एच.आई.एम.टी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में बी.फार्मा अंतिम वर्ष के छात्रो...
लॉयड बिजनेस स्कूल में अठारहवें पीजीडीएम दीक्षारंभ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ, युवा नेतृत्व को मिल रहा...
करप्शन फ्री इण्डिया संगठन ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण जागरूकता का सन्देश
किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए भाकियू ने की  बैठक
मोदी के संबोधन की बड़ी बातें: बीमारी भेदभाव नहीं करती तो हमने भी नहीं किया
ग्रेटर नोएडा  में  जगह-जगह शान से लहराया तिरंगा, देखें झलकियां