08 व 15 दिसंबर को ग्रेनो वेस्ट में नहीं हो सकेगी जनसुनवाई

  • इन दोनों ही तिथियों पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर में होगी जनसुनवाई
  • गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में सीबीएसई का परीक्षा केंद्र बनने से रुकावट

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज स्थित प्राधिकरण के साइट ऑफिस में इस बुधवार (08 दिसंबर) और अगले बुधवार (15 दिसंबर) को जनसुनवाई नहीं होगी। इन दो तिथियों पर फरियादी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर आकर अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रख सकते हैं।
दरअसल, सीबीएसई ने गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में 20 दिसंबर तक के लिए अपना परीक्षा केंद्र बनाया है, जिसके चलते बाहरी लोगों को प्रवेश वर्जित कर दिया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्राधिकरण का साइट गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में बना हुआ है। इसके मद्देनजर अगले दो बुधवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जनसुनवाई नहीं हो सकेगी। प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीप चंद्र ने बताया कि इन दोनों ही तिथियों पर फरियादी अपनी शिकायत लेकर नॉलेज पार्क स्थित दफ्तर आ सकते हैं। अधिकारी यहीं पर उनकी प्राधिकरण से जुड़ी समस्या को सुनेंगे। परीक्षा केंद्र खत्म होने के बाद फिर से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जन सुनवाई हो सकेगी। एसीईओ दीप चंद्र ने कोरोना को देखते हुए दफ्तर कम से कम आने और प्राधिकरण की ऑनलाइन सुविधाओं का इस्तेमाल कर अपनी समस्याओं को हल कराने की अपील की है।

यह भी देखे:-

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे जनपद के समस्त कृषक आगामी 31 मई तक करायें ई0के0वाई...
शिक्षक दिवस पर किया गया सम्मानित
रिठौरी के होनहार भाई-बहन ने उत्तर प्रदेश खेलकूद प्रतियोगिता में जीते दो-दो मेडल, किया क्षेत्र और स्क...
डिजिटल अर्थव्यवस्था के भविष्य पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन, विशेषज्ञों ने साझा किए विचार
कल का पंचांग, 17 मई 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
पत्रकार की पत्नी की मौत, डाॅक्टरों पर लापरवाही का आरोप , डीएम ने दिये जांच के आदेश
जन स्वास्थ्य, समाज का दर्पण - नंद गोपाल वर्मा
नेफोमा की एनपीसीएल के साथ बैठक, मल्टीपॉइंट कनेक्शन की मांग
शारदा विश्विद्यालय में राष्ट्रीय मूट प्रतियोगिता का आयोजन
BSP संस्थापक कांशीराम की जयंती पर भीम आर्मी ने किया आजाद समाज पार्टी ASP की घोषणा
कल का पंचांग, 12 दिसंबर 2024 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
स्विमिंग पूल पर कोविड 19 की उड़ाई जा रही थी धज्जियाँ और
शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, अवैध पिस्टल बरामद
तेज आंधी और बारिश के चलते महामाया बालिका इंटर कॉलेज में शीशा टूटकर गिरा, 7 छात्राए घायल
प्रदूषण पर सख्त डीएम मनीष कुमार वर्मा: निर्माण साइटों का रात्रि निरीक्षण और कूड़ा जलाने वालों पर जुर...
नगर निकाय चुनाव के सम्बन्ध में शिकायत करनी है तो इन नंबरों पर करें सम्पर्क, मोबाईल नंबर जारी