बिल्डर सोसाइटी पर 24 हजार का जुर्माना

–कूड़े का उचित प्रबंधन न करने पर ग्रेनो प्राधिकरण ने की कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को फाई टू स्थित आनंद आश्रय सोसाइटी पर 24 हजार का जुर्माना लगाया। कूड़े का निस्तारण न करने पर प्राधिकरण ने यह कार्रवाई की।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा में ठोस अपशिष्ट कूड़ा प्रबंधन नियम 2016 लागू है। इसके तहते बल्क वेस्ट जनरेटरों, मसलन बड़ी सोसाइटियों, शिक्षण संस्थानों आदि को कूड़े का निस्तारण खुद से करना होता है। प्राधिकरण री-साइकिल न हो पाने वाले इनर्ट वेस्ट को ही उठाता है। उसके लिए निर्धारित शुल्क देना पड़ता है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण के निर्देश पर जनस्वास्थ्य विभाग की टीम सभी बल्क वेस्ट जनरेटर के यहां जाकर जांच करती है और कूड़े का उचित प्रबंधन न मिलने पर जुर्माना भी लगाती है। जनस्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सलिल यादव ने बताया कि सोमवार को फाई टू स्थित आनंद आश्रय सोसाइटी का निरीक्षण किया। कूड़े का उचित प्रबंधन न मिलने पर 24,400 रुपये का जुर्माना भी लगाया। उन्होंने जांच अभियान आगे भी जारी रखने और कूड़े का उचित प्रबंधन न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। सीईओ नरेंद्र भूषण ने सभी बल्क वेस्ट जनरेटरों से कूड़े का उचित प्रबंधन कर ग्रेटर नोएडा को साफ-सुथरा रखने में सहयोग की अपील की है।

यह भी देखे:-

कैलाश हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा में 690 ग्राम की नन्ही जान ने जीती जिंदगी की जंग
महिला उत्थान को समर्पित सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने अपना चतुर्थ स्थापना दिवस मनाया
लाल किला धमाके के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट अलर्ट: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मॉल में सुरक्षा बढ़ाने की मांग...
ओमनगर में संघ का विजयादशमी संचलन: राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता का प्रेरक आयोजन
शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने बाल ठाकरे की पुण्यतिथि मनाई
शहीद-ए-आजम सरदार शहीद भगत सिंह को मिले शहीद का दर्जा : एडवोकेट रविन्द्र भाटी
10 मई को जनपद गौतमबुद्धनगर में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से निपटाए जाएंगे सैकड़ों मामले
UPITS 2025: उत्तर प्रदेश निवेश और विकास का नया हब बनकर उभरा : प्रधानमंत्री मोदी
नेफोमा ने रुके हुए प्रोजेक्ट व बॉयर्स की समस्याओं पर उत्तर प्रदेश रेरा चेयरमैन को 9 सूत्रीय ज्ञापन स...
इम्पीरियल सोसाइटी ऑफ़ इनोवेटिव द्वार हाइब्रिड फार्मूला कार रेस का समापन
लॉयड इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम और प्रदर्शनी, एमएसएमई सेक्टर को मिलेग...
सीआरआर मॉडर्न स्कूल में भारत विकास परिषद् का "गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन" कार्यक्रम संपन्न
प्लंबर ने फांसी के फंदे पर लटककर की जीवन लीला समाप्त
गौतमबुद्धनगर में 21 मई को मनाया जाएगा किसान दिवस, विकास भवन सभागार में होगी किसानों की समस्याओं की स...
केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंप मंदिरों के जीर्णोद्धार करने की मांग
करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने कोरोना वायरस से बचाव के प्रति लोगों को किया जागरूक