आईईसी कालेज में फ्रेशर पार्टी का आयोजन
ग्रेटर नोएडा : नॉलेज पार्क स्थित आईईसी कॉलेज में फ्रेशर्स छात्रों के फ्रेशर पार्टी “फियस्टा द फ्रेशर “ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान संस्थान के निदेशक प्रोफेसर सुनील कुमार ने नव प्रवेशित छात्रों का स्वागत करते हुए उनसे आगामी वर्षो में कठिन परिश्रम कर सफाल नागरिक बनने का आहवान किया । संस्थान के प्रशासनिक निदेशक डा. भानु प्रताप सिंह सागर ने छात्रों से कहा कि सभी छात्रों को मन लगाकर पढाई करने के साथ सर्वांगीण विकास के लिये सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी भाग लेना चाहिये ।
संस्थान के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर शरद माहेशवरी ने बताया कि कोविड महामारी के कारण गत वर्ष में छात्रो की कैंपस में फ्रेशर पार्टी नही हो पाई थी । जिसके कारण इस वर्ष २०२० तथा २०२१ सत्र के विभिन्न संकायों बीटेक, फार्मेसी तथा मैनेजमैंट के छात्रो की संयुक्त रुप से फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में छात्रों द्वारा गायन, नृत्य, शायरी कामेडी तथा फैशन शो की शानदार प्रस्तुतिया दी गई ।
छात्रो की प्रस्तुतियों के आधार पर निर्णायक मंडल ने छात्रो को विभिन्न टाईटल दिये । संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील कुमार, प्रोफेसर भानु सागर तथा सीएफओ अभिजित जी ने मिस्टर फ्रेशर २०२१ फार्मेसी के अनमोल , मिस फ्रेशर २०२१ होटल मैनेजमैंट की अंचिता, मिस्टर फ्रेशर २०२० फार्मेसी के अमन , मिस फ्रेशर २०२० बीटेक की अशिका, मोस्ट एंटरटेनर होटल मैनेजमैंट के शादब , मोस्ट टैलेंट्ड बीटेक के आयुष्मान त्रिपाठी मोस्ट फैशनेबल होटल मैनेजमैंट की निभा तथा बैस्ट अटायर बीटेक के सूरज शर्मा को दिया । कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका डा. प्रियंका भटनागर तथा प्रोफेसर जया यादव ने सभी छात्रों तथा शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर भारी संख्या में छात्र तथा शिक्षक कार्यक्रम में मौजूद रहे ।
यह भी देखे:-
“राष्ट्रीय सेवा योजना ने संयुक्त रूप से जी.बी.यु. में मनाया शिक्षक दिवस”
सावित्री बाई स्कूल में मनाया गया बैसाखी का पर्व
शिक्षा देश की संस्कृति के अनुरूप होनी चाहिए: डॉ. अतुल कोठारी
गलगोटिया कॉलेज : "पुनर्चक्रण के महत्व" पर वेबिनार का आयोजन
जे. एस. एकेडमी में भव्य वार्षिक समारोह का आयोजन
दीपावली के उपलक्ष्य में सिटी हार्ट में हुई पूजा अर्चना
समसारा विद्यालय में यातायात के नियमों पर कार्यशाला का आयोजन
ग्रेटर नोएडा : नॉलेज पार्क में स्वतंत्रता दिवस समारोह की धूम
लिटिल एंजलस स्कूल में पर्यावरण संरक्षण पर कार्यशाला आयोजित
एकेटीयू में हिंदी दिवस पर गोष्ठी का हुआ आयोजन
गौतमबुद्ध विश्वविध्यालय में ज्ञान कुम्भ कार्यशाला" व थिनज्ञान का आयोजन हुआ
चंडीगढ़ में आयोजित लोंगेस्ट रिले रेस में गौतमबुद्ध नगर के खिलाडियों ने बाजी मारी
जी. एल. बजाज में NGCCOM 2025 का भव्य आयोजन, वैश्विक शोध और नवाचार पर हुआ मंथन
एमिटी यूनिवर्सिटी ग्रेनो कैम्पस में कल लगेगा हेल्थ कैम्प, बुजुर्ग होंगे सम्मानित
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में फोटोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन
ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने की सीईओ अरुनवीर सिंह की बड़ी पहल, इन गांवों में लाइब्रेरी खो...
