आदर्श रामलीला सूरजपुर : भिक्षा की आड़ में माता सीता का हरण कर लंका ले गया रावण

ग्रेटर नोएडा : आदर्श रामलीला सूरजपुर में बाराही मेला मैदान रामलीला मंचन पर बुधवार को शूर्पणखा का नाक काटना, सीता हरण के प्रसंगों का मंचन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर , भाजपा जिलाअध्यक्ष विजय भाटी रहे।

मंचन के पहले दृश्य में प्रभु राम माता सीता और लक्ष्मण के साथ चित्रकूट वन में कुटिया बनाकर रहना दिखाया गया। इसके बाद रावण की बहन शूर्पणखा का पश्री राम के रूप में मोहित हो जाती है। उनके मन करने पर वो लक्ष्मण से प्रणय निवेदन करती है। जब लक्ष्मण उसके इस निवेदन को ठुकरा देते हैं तो वो सीता को इसका जिम्मेवार मानते हुए उन्हें मारने के लिए दौड़ती है। तभी लक्ष्मण शूर्पणखा की नाक काट देते हैं। इसके बाद रावण दरबार का दृश्य दिखाया जाता है जहाँ शूर्पणखा अपनी कटी नायक लेकर पहुँचती है और सारी बात कह डालती है। जिससे तिलमिलाए लंकेश्वर अपने मामा मारीच की मदद से छल कर माता सीता को हर कर लंका ले जाता है। रामलीलाके विभिन्न प्रसंगों को देख दर्शक भी भावविभोर हो गए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मास्टर तेजपाल नागर ने कहा कि रामलीला का मंचन हज़ारों वर्षों से भारतवर्ष प्राचीन आर्यव्रत में निरंतर चला रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन से हमें सीख लेनी चाहिए और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतरना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने कहा कि रामलीला मंचन प्राचीन काल से चला आ रहा है। हमें अपने घरों में रामायण रखनी चाहिए वह उनका का पाठ करना चाहिए।

आदर्श रामलीला सूरजपुर में मुख्य रुप से श्री चंद भाटी, सतपाल शर्मा, अजीत प्रधान, मूलचंद आर्य , जयदेव शर्मा , कर्मवीर आर्य , भोपाल ठेकेदार, विनोद शर्मा तेल वाले , सुनील सोना, योगेश अग्रवाल , निखिल गर्ग , रामअवतार, सुभाष चंद्र शर्मा , राजेश ठेकेदार , हरि शर्मा , भूदेव शर्मा , रुपेश चौधरी , रवि भाटी, तोलाराम आदि। हजारों की संख्या में लोग रामलीला मंचन और दशहरा मेले में पहुंचे। बच्चों ने खाने पीने के व्यंजन , खिलौने, झूले सर्कस का लुत्फ़ उठाया। महिलाओं ने घरेलू सामान की खरीदारी की।

यह भी देखे:-

विजय महोत्सव 2022 की तैयारियों के लिये श्री रामलीला कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न
श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा: रावण के दरबार का भव्य दृश्य, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
श्री राम मित्र मंडल नोएडा रामलीला : बाली सुग्रीव युद्ध देख रोमांचित हुए दर्शक, प्रभु राम की तीर से म...
जहांगीरपुर : श्री रामायण मेला सीमित द्वारा गणेश पूजन के साथ रामलीला मंचन का शुभारम्भ
29 सितम्बर से नए साउंड ट्रैक पर धार्मिक रामलीला सेक्टर - पाई का होगा मंचन
श्रीराम मित्र मण्डल रामलीला में सुग्रीव और बाली के युद्ध ने दर्शकों को किया रोमांचित
आदर्श रामलीला सूरजपुर : डॉ. महेश शर्मा ने देखा रामलीला मंचन: केवट संवाद ने दर्शकों का मन मोहा
ग्रेटर नोएडा में भक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता केवसाथ विजय महोत्सव 2023 मेले का आगाज, मुरादाबाद के ...
श्री राम मित्र मंडल नोएडा लीला रामलीला मंचन : श्री राम ने शिव धनुष तोड़ा, सीता ने डाली वरमाला
श्रीराम मित्र मण्डल रामलीला : राम जन्म से अयोध्या मे खुशी की लहर
भक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता के साथ विजय महोत्सव 2022 का आगाज
श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई 1 में रावण दरबार का हुआ मंचन
श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई : संजीवनी बूटी लेकर पहुंचे हनुमानजी, मूर्छित लक्ष्मण की बचाई जान
सूरजपुर में श्री आदर्श रामलीला का भव्य आगाज: शिव-पार्वती संवाद और नारद मोह ने मोहा दर्शकों का मन
सूरजपुर में श्री आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा विजयदशमी पर्व पर भव्य रामलीला मंचन: रावण दहन के साथ बुरा...
जहांगीरपुर रामलीला: तड़का का हुआ वध, गूंजे जय श्री राम के जयकारे