गौ हत्या में वांटेड गैंगस्टर गिरफ्तार, दस हज़ार का था इनाम
गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक गौ -हत्यारे को थाना जारचा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि गौ- हत्या के मामले में पूर्व में गिरफ्तार किए गए मेहरबान पुत्र महमूद के के ऊपर थाना जारचा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। यह 5 माह से फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि शनिवार को एक सूचना के आधार पर थाना जारचा पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया है। इसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने इसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना जारचा पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित 10,000 रूपये का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार।*
दिनांक 03.12.2021 को थाना जारचा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 563/21 धारा 2/3 (1) गैंगस्टर अधि0 थाना दादरी मे वांछित अभियुक्त मेहरबान पुत्र महमूद निवासी ग्राम दौलारजपुरा, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त विगत करीब 05 माह से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस उपायुक्त महोदय ग्रेटर नोएडा द्वारा 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।
*अभियुक्त का विवरणः*
मेहरबान पुत्र महमूद निवासी ग्राम दौलारजपुरा, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर।
*आपराधिक इतिहास का विवरणः*
1.मु0अ0सं0 588/2019 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम थाना दनकौर जनपद गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0 631/2019 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना दनकौर जनपद गौतमबुद्धनगर।
3.मु0अ0सं0 10/2021 धारा 3/5/8 गोवध अधिनिमय थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर।
4.मु0अ0सं0 563/2021 धारा 2/3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर।
*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*