श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई : बुधवार को सम्पूर्ण रामलीला का मंचन देख अभिभूत हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

ग्रेटर नोएडा : शहर के सेक्टर पाई में बुधवार को धार्मिक रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित सम्पूर्ण रामलीला का मंचन देखें मुख्यअतिथि के रूप में केन्द्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावात, दिल्ली के सांसद व उ.प्र. के सह प्रभारी श्री रमेश बिधूडी, विधायक तेजपाल नागर, विधायक ठाकुर धिरेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष श्री विजय भाटी, जिला गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ईसाई धर्म के धर्म गुरु आदि ने सम्पूर्ण रामलीला का मंचन देखा। मलेशिया के तर्ज पर सेट देख सभी अतिथिगण प्रभावित हुए। केंद्रीय मंत्री ने श्री धार्मिक रामलीला द्वारा किये जा रहे भव्य मंचन की भूर-भूरी प्रशंसा की। और कमेटी के पदाधिकारियों को बधाई दी।

इस मौके पर आनंद भाटी अध्यक्ष, शेर सिंह भाटी , ममता तिवारी, अजय नागर, इलम सिंह नागर , चैनपाल प्रधान , धीरेंद्र भाटी, बालकिशन शफीपुर , सुशील नागर , धर्मेंद्र भाटी , महेश शर्मा गजेंद्र दत्त, ब्रजपाल नागर, प्रदीप पण्डित, अर्चना, रोशनी, पिंकी आदि मौजूद रहीं।

बता दें धार्मिक रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित महोत्सव 2017 के पावन पर्व पर गोस्वामी सुशील जी महाराज द्वारा निर्देशित आर्ट एंड कल्चर फाऊंडेशन की प्रस्तुती सम्पूर्ण रामलीला का मंचन ध्वनि एवं प्रकाश के माध्यम से किया जा रहा है। मात्र तीन घंटे में सम्पूर्ण रामलीला का मंचन गोस्वामी सुशिल जी महाराज ने वेस्ट इंडीज और इंडोनेशिया में कर चुके हैं। उनकी इस सम्पूर्ण रामलीला की टीम को सर्वश्रेष्ठ रामलीला का अवार्ड भी मिल चूका है।

अध्यक्ष आन्नद भाटी ने बताया मात्र तीन घंटे में सम्पूर्ण रामलीला मंचन आयोजित करने का उद्देश्य है कि लोग सारे प्रसंग देख सकें। अमूमन होता ये है व्यस्त जिंदगी में से लोग एक दिन रामलीला देखने आते हैं। और कुछ प्रसंगों को देख कर लौट जाते हैं। रामलीला का हर प्रसंग कुछ नया सन्देश देता है। हमारा यही प्रयास है तीन घंटे में सम्पूर्ण रामलीला का मंचन कर सारे प्रसंगों का सन्देश दर्शकों तक पहुँचा सकें।

बुधवार को ग्रेनो नूयूज ने विभिन्न प्रसंगों के मंचन के सुन्दर मंचन कवर किया। केवट का राम को न जाने देने का मंचन देख दर्शक भावुक हो गए। शूर्पणखा का शरीर ऍम पर मोहित होना, लक्ष्मण से प्रणय का निवेदन करना , फिर सीता जी पर हमला करना जिसके बाद लक्ष्मण शूर्पणखा का नाक काट देते हैं , इस प्रसंग को देख दर्शक रोमांचित हुए। प्रभु राम का पंचवटी पहुँचने और शबरी के झूठे बेर खाने के दृश्य देख दर्शक भी भाव विभोर हो गए। शबरी के प्रति भगवान का मंत्रमुग्ध और उन्हें अपने गले लगा लेने का दृश्य का मंचन देख दर्शक भाव विभोर हो गए। गोस्वामी शुशील जी महाराज ने कहा शबरी के बेर खाने का प्रसंग एक आंतरिक प्रेम अभिव्यक्त करने का प्रसंग है । इसके अलावा सीता हरण और लंका दहन का मंचन को भी बुधवार को आए दर्शकों ने सराहा।

यह भी देखे:-

श्री रामलीला कमेटी साइट 4 रामलीला : राम ने खाए शबरी के झूठे बेर
श्रीराम मित्र मण्डल रामलीला मंचन : राम वन गमन देख दर्शकों के छलके आंसू
श्री धार्मिक रामलीला पाई 1: रावण ने छल से किया सीता का हरण, देख जटायु ने किया रावण पर प्रहार
श्री धार्मिक रामलीला मंचन पाई : रावण बाली में हुई संधि
विजय महोत्सव 2022 की तैयारियों के लिये श्री रामलीला कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न
रबूपुरा रामलीला मंचन : राम को वनवास, भरत को मिला अयोध्या का राज
श्रीराम मित्र मंडल नोएडा की रामलीला में शिव धनुष तोड़ प्रभु राम ने किया सीता से विवाह
रबूपुरा में बैंड बाजों के साथ निकली भगवान श्री राम की बारात
हैबतपुर में रामलीला महोत्सव के लिए आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा किया गया भूमि पूजन
श्री रामलीला कमेटी साईट - 4 के मंचन में सैकड़ों लोगों ने ली स्वच्छता की शपथ
ग्रेटर नोएडा वेस्ट- गौरसिटी के राधा कृष्ण पार्क में चल रहा है पंचम रामलीला महोत्सव
श्री राम मित्र मंडल नोएडा रामलीला : राम जन्म से "अयोध्या " में दौड़ी ख़ुशी की लहर
श्रीराम मित्र मण्डल नोएडा रामलीला , भगवान राम द्वारा अहिल्या उद्धार प्रसंग देख दर्शक हुए गदगद
श्री रामलीला कमेटी साइट 4 ग्रेटर नोएडा: बाली सुग्रीव युद्ध देख रोमांचित हुए दर्शक, हनुमान जी ने जलाई...
श्रीराम मित्र मण्डल नोएडा रामलीला : लंका में अंगद ने जमाया पैर, असुरों के छूटे पसीने
आदर्श रामलीला सूरजपुर मंचन: श्री राम और माँ सीता का आकर्षक आमना-सामना