गौतमबुद्ध नगर : पुलिस की विभागीय जांच में एटीएम हैकर को रिश्वत लेकर छोड़ने का हुआ खुलासा, क्राइम ब्रांच प्रभारी शावेज़ खानसमेत दो बर्खास्त 

नोएडा से बड़ी खबर!

नोएडा: क्रेटा कार व 20 लाख रुपए रिश्वत लेकर एटीएम चोर गैंग को छोड़ने के मामले में पुलिस कमिश्नर द्वारा स्वाट टीम प्रभारी शावेज़ खान एवं अम्बरीष यादव को किया बर्खास्त  , टीम के 11 लोगों को नोटिस किया गया जारी, क्राइम ब्रांच को किया भंग।

प्रेस विज्ञप्ति

सोशल मीडिया पर वायरल प्रकरण में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में नियुक्त निरीक्षक शावेज़ खान व मुख्य आरक्षी अमरीश कांत यादव को सेवा से पदच्युत(डिसमिस) कर दिया गया है। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की पूरी स्वाट टीम को भंग करके लाइन हाजिर कर दिया गया है। इनकी सम्पत्तियों की जांच के आदेश दिए गए हैं साथ ही मेरिट के आधार पर नई स्वाट टीम के गठन हेतु अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था को निर्देशित कर दिया गया है।

मीडिया सेल
गौतमबुद्धनगर पुलिस

गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालाय से सबंध अपराध शाखा की टीम द्वारा एटीएम हैकर को पकड़ने के बाद, उनसे 20 लाख रुपये और एक क्रेटा कार रिश्वत में लेकर छोड़ने का खुलासा विभागीय जांच में हुआ है। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त (अपराध) ने वरिष्ठ अधिकारियों को जांच सौंपी है।सूत्रों ने बताया कि गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना पुलिस ने जब इस हैकर को दोबारा पकड़ा और पूछातछ की तो रिश्वत लेकर छोड़ने का मामला सामने आया। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने पुलिस महानिदेशक को रिपोर्ट भेजी और उन्होंने जांच के आदेश दिए।

अपर पुलिस उपायुक्त लव कुमार ने बताया कि इंदिरापुरम थाना पुलिस ने एटीएम हैकर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया जिन्होंने एक क्रेटा कार से घटना को अंजाम दिया था। जब पुलिस ने कार के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि कार नोएडा पुलिस की अपराध शाखा की टीम के पास है।

कुमार के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि तीन महीने पहले नोएडा अपराध शाखा की टीम ने उन्हें पकड़ा था और उस दौरान उनके पास 10 लाख रुपये नकद थे जिसे टीम ने जब्त कर लिया था।उसके बाद उनसे 10 लाख रुपये और लेने के लिए एक टीम उनके घर गई थी। टीम वहां से 10 लाख रुपये और क्रेटा कार लेकर आ गई थी।’’

उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभिषेक को सौंपी गई और प्रथम दृष्टया जांच में आरोप सही पाए गए हैं।

सूत्रों ने बताया कि नोएडा पुलिस की टीम ने हैकरों से 50 लाख रुपये की मांग की थी लेकिन 20 लाख रुपये पर समझौता हुआ। बाद में हैकरो के घर पहुंची टीम क्रेटा कार भी ले आई।

यह भी देखे:-

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में घुसपैठ की साजिश नाकाम, सेना ने मार गिराया एक आतंकवादी
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर पर मिली एक लहूलुहान महिला, एक आटो चालक ने महिला को हॉस्पिटल में भर्त...
पांच जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लापता हुए हार्डवेयर कारोबारी की हत्या लोन के 5 लाख हडपने के लिये की गई थी, होमगार्ड समेत दो गिरफ्तार
दनकौर पुलिस के हत्थे चढ़ा अवैध शराब चरस सप्लायर
बाइक व ऑटो की जोरदार भिड़त,बाइक सवार की मौत
देखें VIDEO, ग्रेटर नोएडा : दाल नहीं गली और पकड़ा गया फर्जी आईएएस अधिकारी
छुपे हुए गायकों के लिए बेहतरीन अवसर: जो आये वोह गाये
एनकाउंटर के डर से थाने पहुंचकर किडनैपर ने खुद कर दिया सरेंडर
विदेश में रहने वाले लोगों के मोबाइल फोन और लैपटॉप में वायरस भेजकर ठगी करने वाले चार युवतियों समेत 1...
Ganesh Chaturthi 2021: अमिताभ बच्चन, कंगना रनोट और सोनू सूद सहित इन सेलेब्स ने दी फैन्स को गणेश उत्स...
गौतमबुद्ध नगर : कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में एक बार फिर से इजाफा
Monsoon Update Today: दिल्‍ली, राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश समेत कई राज्‍यों में आज बारिश की संभावना, आज...
Krishna Janmashtami 2023: आज या कल... कब मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव?
विनीता कसाना को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने किया सम्मानित
किसान एकता संघ ने काले कानून रद्द करने को राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन