ग्रेनो के सभी शिक्षण संस्थान एवं अस्पताल लीज डीड की शर्त पर स्थानीय किसानों एवं गरीब लोगों का करें इलाज अन्यथा होगा आंदोलन: चौधरी प्रवीण भारतीय

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा शिक्षण संस्थानों एवं अस्पतालों को सस्ते दरों पर दी गई जमीन के साथ यह भी शर्त थी कि ग्रेटर नोएडा के स्थानीय किसानों एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को शिक्षा एवं चिकित्सा की सुविधाएं निशुल्क व सस्ते दरों पर दी जाए। जिसकी मांग करप्शन फ्री इंडिया संगठन लगातार कर रहा है आज इसी संदर्भ में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक नरेंद्र भूषण को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की गई है कि 1 दिसंबर 2021 तक सभी स्कूलों एवं अस्पतालों के द्वारा प्राधिकरण की लीज डीड के अनुसार लोगों को सुविधाएं दी जाएं।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि प्राधिकरण के द्वारा शिक्षण संस्थानों एवं अस्पतालों के लिए दी गई जमीन की लीज डीड में यह शर्त थी कि यहां के स्थानीय किसानों के बच्चों की पढ़ाई में 25% छूट एवं अन्य चार्ज नहीं लगाया जाएंगे। प्रत्येक अस्पताल को 2 घंटे सुबह 2 घंटे शाम ओपीडी फ्री रखी जाएं। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों आर्थिक आरक्षण के हिसाब से पढ़ाई एवं इलाज निशुल्क किया जाएगा। लेकिन शिक्षण संस्थानों व अस्पतालों के द्वारा स्थानीय किसानों एवं गरीब लोगों को कोई भी सुविधा नहीं दी जा रही। इस सुविधा को लागू कराने के लिए प्राधिकरण के अधिकारियों से संगठन के द्वारा मांग की जा रही है कि लीज डीड के अनुसार सभी शर्तों को तत्काल लागू कराया जाए। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि आज ज्ञापन के माध्यम से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक नरेंद्र भूषण जी से मांग रखी है कि 1 दिसंबर 2021 तक सभी अस्पताल एवं शिक्षण संस्थानों को यह शर्त लागू की जाए अन्यथा करप्शन फ्री इंडिया संगठन एवं क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्रामीण मिलकर हल्ला बोल प्रदर्शन करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

इस दौरान- चौधरी प्रवीण भारतीय एडवोकेट अनिल भाटी कुलवीर भाटी नीरज भाटी बॉबी गुर्जर एवं हबीब सैफी मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

रिपोर्ट: राष्ट्रीय स्तर पर एक महीने के ‘लॉकडाउन’ से जीडीपी में हो सकता है दो प्रतिशत नुकसान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैरीटाइम इंडिया समिट 2021 का उद्घाटन करेंगे
ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा को सम्मान
पैंगोंग इलाके से सैनिकों को हटाने पर भारत-चीन सहमत, पीछे हटने की प्रक्रिया शुरू
शारदा विश्वविद्यालय में प्राचीन मानव व्यवहार पर व्याख्यान: संरक्षण के महत्व पर जोर
कोविड 19 के इलाज से हटी ये दवाएं, पढ़ें स्वास्थ्य मंत्रालय की नई गाइडलाइन
गुलजार साहब के निधन से उर्दू साहित्य व  शायरी को काफी क्षति हुई है : डॉ. महेश शर्मा
सेना के एक शीर्ष अधिकारी बोले- श्रीलंका में चीन की मौजूदगी 'खतरा पैदा कर सकती है', कड़ी नजर रखने की ...
जानिए डॉक्यूमेंट्री "द ब्रदरहुड" में ऐसा क्या है जो पेश करती है हिन्दू-मुस्लिम एकता की अनोखी मिसाल
भारत डिज़ाइनर फैशन शो: युवा प्रतिभाओं और आधुनिक फैशन का शानदार समागम
भारत की मदद को आगे आया सिंगापुर, 256 ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर रवाना हुए वायुसेना के सी-130 विमान
ओला ड्राइवर के हत्यारे लूटरे एनकाउन्टर में घायल
'कोई भी कानून से ऊपर नहीं...', लखीमपुर खीरी हिंसा मामले पर बोले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
Twitter के हज़ारों यूज़र्स को हुई परेशानी, माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ने कहा- जल्द दूर होगी समस्या
धरने पर बैठे सभासदों ने विधायक से एकांत में मिलकर समस्याओं से अवगत कराया
ITS कॉलेज में मनाया गया शिक्षक दिवस, वक्ताओं ने साझा किए विचार