भाजपा युवा मोर्चा का  युवोत्थान कार्यक्रम कल ग्रेटर नोएडा में 

ग्रेटर नोएडा। भाजपा युवा मोर्चा पूरे प्रदेश के चौदह महानगर में युवोत्थान कार्यक्रम शुरु किया है, जिसकी शुरुआत युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा प्रवक्ता संवित पात्रा ने मेरठ से शुरुआत किया है,उसी कड़ी में 21 नवम्बर को आईटीएस कॉलेज में युवोत्थान कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। शनिवार को उ.प्र.युवा मोर्चा महामंत्री वरुण गोयल ने प्रेसवार्ता में बताया कि इस युवोत्थान में भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह युवाओं से संवाद करेंगे। जिले का प्रोफेशनल युवा युवोत्थान कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए उत्सुक है। यह कार्यक्रम भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी बबीता फोगाट प्रोफेशनल युवाओं से संवाद करने के लिए शामिल हो रही हैं। नोएडा महानगर अध्यक्ष व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राज नागर ने कहा कि जिले के प्रोफेशनल युवा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष को युवोत्थान कार्यक्रम में सुनने के लिए भारी संख्या में रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं, जो भी प्रोफेशनल युवा इस कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं वह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं अथवा अपने जिले या मंडल के युवा मोर्चा कार्यकर्ता से संपर्क करके ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं। 29 अक्टूबर से शुरु हुए रजिस्ट्रेशन में पांच हजार युवा रजिस्टर्ड करा चुके हैं। इस दौरान राम नागर, जिलाध्यक्ष नोएडा, चेतन वशिष्ट, राम निवास यादव, अर्पित मिश्रा, जोनी चौहान,जिला मीडिया प्रभारी नरेन्द्र जोदी, नितिन शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

दहशत : बाईकर्स ने युवक को मारी गोली, घायल
भारत में कितने लोगों के पास हैं 100 करोड़ से ज्‍यादा, जानकर रह जाएंगे हैरान
दिल्ली पुलिस से भिड़ने वाले दंपति गिरफ्तार, पति बोला-वाइफ ने उकसाया, न खुद पहना और न हमे पहनने दिया ...
ग्रेटर नोएडा में घर पाने का एक और मौका, कैसे पढें पूरी खबर
भाजपा छोड़ रालोद में शामिल हुए दर्जनों कार्यकर्ता 
जेवर एयरपोर्ट के पास इंटरचेंज निर्माण का डीएम ने किया निरीक्षण, कार्यों में गुणवत्ता और गति पर दिया ...
प्रभु की रसोई लगातार जनता को भोजन करवा रही है
AKTU Updates: परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ी
क्षत्रिय जन संसद का हुआ विस्तार , अब जनसंसद सदस्यों की संख्या 350 पहुंची
आज का पंचांग, 17 जून 2020, जानिए शुभ व अशुभ मुहूर्त
जीवन जीविका और जनवाद पर हमला नहीं सहेंगे : आशा यादव
अमेरिकी नागरिकों के साथ ठगी करने वाला कॉल सेंटर का भंडाफोड़: वायस मैसेज भेजकर जाल में फंसाते थे
हरेंद्र प्रधान दादुपुर हत्या मामले में सुंदर भाटी दोषी करार 
रणदीप भाटी-जुगला गैंग का सक्रिय बदमाश गिरफ्तार, कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग सप्लायर से मांगी थी लाखों की रं...
स्थपना दिवस पर सन्देश यात्रा निकाल रहे कोंग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
नेचुरोपैथी डे ( प्राकृतिक चिकित्सा दिवस ) पर सम्मति द्वारा नि:शुल्क परामर्श