सम्राट मिहिर भोज प्रतिमा अनावरण मामला , माफ़ी नहीं मांगी तो 25 नवंबर को जेवर एयरपोर्ट शिलान्यास में पीएम सीएम को काले झंडे दिखाएंगे : एडवोकेट रविंद्र भाटी 

ग्रेटर नोएडा : आज ग्राम रोजा जलालपुर में राष्ट्रीय युवा गुर्जर स्वाभिमान समिति द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंतराम तंवर के आदेश अनुसार रविंद्र भाटी जी के निवास पर एक सभा का आयोजन किया गया। सभा का संचालन प्रवेश गुर्जर सहारनपुर ने किया। एडवोकेट रवींद्र भाटी ने बताया कि यदि आदिवराह हिन्दू रक्षक गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज नहीं  होते तो भारत की संस्कृति और सभ्यता सुरक्षित नहीं होती और भारत का भौगोलिक दृष्टि से भी अलग होता। हमारे पूरे देश की रक्षा करने वाले गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिरभोज प्रकरण में प्रदेश के मुख्यमंत्री व देश के प्रधानमंत्री चुप्पी  साधे हुए है।  हमारे गौरव शाली इतिहास को खत्म करने की साजिश कि जा रही है। हम अपने महापुरुषों का अपमान और गौरव शाली इतिहास को खत्म नही होने देंगे इसके लिए चाहें हमें  कितने भी बलिदान देने पड़े। सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि सरकार द्वारा जेवर एयरपोर्ट का नाम गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज के नाम पर किया जाए। हाल ही में 22 सितंबर को दादरी मिहिर भोज इंटर कॉलेज में योगी जी के द्वारा गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ कर देश के पूरे गुर्जर समाज को ठेस पहुंचाने का काम किया। इस प्रकरण में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी द्वारा गुर्जर समाज से अभी तक माफी नहीं मांगी गयी। जिससे पूरे देश के गुर्जर समाज भी नाराज है अगर योगी आदित्यनाथ माफी नहीं मांगते है तो आगामी 25 नवंबर को जेवर एयरपोर्ट के शिलान्यास करने आ रहे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी का गुर्जर समाज पुरजोर विरोध करेगा और काले झंडे दिखाए जाएंगे। इस सभा में संजय नागर,विपिन नागर, दीपक नागर, मोहित नागर,इंतखाप गुर्जर,संजय, गौरव अधाना,संजय नागर, अनिल कसाना, सत्यप्रकाश चपराना,  बृजेश चपराना, विनीत भाटी, मोहित नागर, सेवा नागर, वीरेंद्र नागर, लोकेश भाटी, आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

जेवर तहसील में करप्शन फ्री इंडिया संगठन का जोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन
GNIOT मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे टॉक शो का आयोजन
PM Modi Leave Days: 9 साल में पीएम की कितनी छुट्टी?, जानकर रह जाएंगे दंग
बालदिवस पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने झुग्गी-झोपड़ियों में किये फल वितरित
दादरी विधानसभा हाइवे के गांवों दादरी विधायक तेजपाल नागर ने दिया सौगात
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना: आईएएस और पीसीएस 2024 के छात्रों के लिए मॉक साक्षात्कार की तैयारी
पत्रकार शफी मोहम्मद सैफी को मातृशोक
वैगनआर कार असंतुलित होकर पलटी, एक की मौत
यमुना प्राधिकरण के मास्टर प्लान 2041 को मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजन से मिली मंजूरी
गौतमबुद्ध नगर के नए एसएसपी ने संभाला पदभार
60वां आईएचजीएफ दिल्ली मेला– ऑटम 2025 का आगाज़
ग्रेनो प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा में 3 स्थानों पर बनाए रैन बसेरा
रास्ता बन्द करने पर भड़के ग्रामीण, किया प्रदर्शन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आईसीएसएसआर प्रायोजित 10 दिवसीय रिसर्च मेथडोलॉजी कोर्स का शुभारंभ
ग्रेटर नोएडा : सड़क हादसे में नाइजीरियन छात्र की मौत