किसान एकता संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण नागर समेत 4 पदाधिकारियों को संगठन से 6 वर्ष के लिये किया निष्कासित

किसान एकता संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण नागर समेत 4 पदाधिकारियों को संगठन से 6 वर्ष के लिये किया निष्कासित
दनकौर :  शुक्रवार को कैम्प कार्यालय दनकौर पर किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान की अध्यक्षता में किसान एकता संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण नागर निवासी जगनपुर, राष्ट्रीय सचिव लोकेश भाटी निवासी सलैमपुर गुर्जर, प्रदेश मीडिया प्रभारी आलोक नागर निवासी बादलपुर तथा राष्ट्रीय महासचिव बृजेश भाटी निवासी ऐच्छर   को संगठन से निष्कासित कर दिया गया है राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने बताया कि इनके द्वारा किसान एकता संघ के संविधान के अनुरूप कार्य न करना तथा संगठन को कमजोर करने की व पूर्व में एक निजी कंपनी पर निजी स्वार्थ के लिए धरना-प्रदर्शन करके संगठन की छवि धूमिल करने की गतिविधियां में लिप्त पाया गया एवं किसान एकता संघ के बैनर तले अन्य राजनीतिक पार्टियों की सदस्यता लेकर संगठन के नाम पर दुरूपयोग करना तथा राष्ट्रीय कार्यसमिति के निर्णयों में अनुशासनहीनता करना पाया गया, उपरोक्त सभी सदस्यों को अपना पक्ष रखने के लिए पूर्व में एक माह का समय दिया गया था लेकिन इसमें सभी असफल हुए जिससे किसान एकता संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अनुशासन समिति ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर यह निर्णय लिया कि उपरोक्त सभी लोगों के व्यवहार में सुधार नही किया गया संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को कोई जवाब नही दिया अतः उपरोक्त  सभी सदस्यों को संगठन से 6 वर्षों के लिए संगठन की कार्यकारणी की सदस्यता से निष्काषित किया जाता है तथा भविष्य में इनका संगठन से कोई संबंध नहीं है तथा संगठन के नाम अथवा लेटर हेड पर कोई भी गतिविधियां करते पाये जाते हैं तो संगठन इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।इस मौके पर चौ बाली सिंह,सोरन प्रधान, देशराज नागर,रमेश कसाना,अखिलेश प्रधान,गीता भाटी,पप्पू प्रधान,अमित अवाना,सतीश कनारसी, ब्रिजेश नवादा,मोहनपल,धर्मपाल प्रधान,जगदीश शर्मा,कमल यादव ,अरबिद सैकेटरी,आंशु अट्टा,अमित नागर,सुभाष भाटी, डॉ जाफर खान, मनीष नागर,पप्पी नागर,रवि नागर,बले नागर इकबाल अट्टा, जितन नागर,जयप्रकाश नागर,सेलक भाटी,ओमबीर समसपुर,सुमित चपरगढ,उमेद एडवोकेट,मास्टर इन्द्रपाल ,मनवीर नागर,सुरेश चेयरमैन,अजब सिंह सैकडों लोग उपस्थित रहे.

यह भी देखे:-

जिम्स में विश्व एड्स दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन 
योगी आदित्यनाथ ने डबल इंजन सरकार की जीत को समर्पित कार्यकर्ताओं का परिश्रम बताया, दी मतदाताओं को बधा...
फांसी से बचने के लिए निर्भया के दोषियों ने फिर चली नई चाल , पढ़ें पूरी खबर
स्काइलाइन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन
नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दम दिखाएगा जिले का खिलाड़ी
Weather Updates: दिल्लीवासियों को गर्मी से मिली राहत, गरज-चमक के साथ इन राज्यों में भारी बारिश की चे...
लॉक डाऊन की वजह से परेशान, भूखे बेजुबान जानवरों का भी ध्यान रख रही सामाजिक संस्था नेफोमा
गोवर्धन यात्रा के लिए नि:शुल्क बस रवाना
व्रत और रोजा रखने वाली छात्राओं को फल किए वितरित
Tokyo Olympics: दीपक पूनिया के हाथ से फिसला कांस्य पदक, नाजेम ने 2-4 से दी शिकस्त
डिज़ाइनकैफ़े ने नोएडा में नया एक्सपीरियंस सेंटर शुरू किया, उत्तर भारत में मौजूदगी और मजबूत
पीएम मोदी ने देश में शहरी विकास को नई दिशा व दिशा दी: राजनाथ सिंह
यूपी: पीएम मोदी कल करेंगे रामनगरी के विकास की वर्चुअल समीक्षा सीएम योगी भी होंगे शामिल
शारदा अस्पताल में मनाया गया वरिष्ठ नागरिक समाज फाउण्डेशन डे
उच्च एवं तकनीकी शिक्षा में एआई बनेगा परिवर्तन का आधार: एकेटीयू में दो दिवसीय "एआई मंथन–2026" का समाप...
महिला उन्नति संस्था ने आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए शुरू किया कंप्यूटर सेंटर