साल का आखिरी चंद्र ग्रहण वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लगेगा

चंद्र ग्रहण के दौरान शिव आराधना करने से मिलता लाभ साल -2021-का आखिरी चंद्र ग्रहण  ,19 नवंबर 2021 दिन शुक्रवार को लगेगा. यह चंद्रग्रहण वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लगेगा. इससे वृषभ राशि सबसे अधिक प्रभावित होगी. हालांकि ये आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत के असम और अरुणाचल प्रदेश में ही कुछ समय के लिए दिखाई देगा. इसके अलावा अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा.
भारत में चंद्र ग्रहण का समय
भारतीय समयानुसार 19 अक्टूबर 2021 दिन शुक्रवार को सुबह 11:34 मिनट से चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा, जो शाम 05:33 मिनट पर खत्‍म होगा. हालांंकि भारत में ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा, लेकिन धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहण के दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना आवश्यक है. सूतक काल में भोजन-करना पूजा-पाठ से परहेज करना चाहिए. इस दौरान भगवान का ध्यान करें. ग्रहण के बाद स्‍नान जरूर करें. इस अवधि में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. चंद्र ग्रहण के दौरान अपने इष्ट की आराधना करने से लाभ मिलता है.
इस राशि के जातक रहें सावधान
यह चंद्रग्रहण वृष राशि और कृतिका नक्षत्र में लगेगा. इसलिए वृषभ राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण ठीक नहीं रहेगा. इस राशि के जातकों को किसी से वाद-विवाद और फिजूल खर्चों से बचने की सलाह दी जाती है. यदि संभव हो सके, तो इस अवधि के दौरान वृष राशि के जातक एकांत में रहकर प्रभु का ध्यान करें. ऐसा करने से मन शांत रहेगा और ये कठिन समय आसानी से गुजर भी जाएगा.
क्या होता है उपछाया ग्रहण
चंद्र ग्रहण के शुरू होने से पहले चंद्रमा धरती की उपछाया में प्रवेश करता है. जब चंद्रमा पृथ्वी की वास्तविक छाया में प्रवेश किए बिना ही बाहर निकल आता है तो उसे उपछाया ग्रहण कहते हैं. चंद्रमा जब धरती की वास्तविक छाया में प्रवेश करता है, तभी उसे पूर्ण रूप से चंद्र ग्रहण माना जाता है. उपछाया ग्रहण को वास्तविक चंद्र ग्रहण नहीं माना जाता है।

यह भी देखे:-

UP Board Result 2021: यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटर रिजल्ट फॉर्मूला घोषित,इस बार मेरिट लिस्ट नहीं
यूपी विधानसभा चुनाव : तैयारियों में जुटा निर्वाचन आयोग, कम मतदान वाली सीटों के लिए बनाया गया प्लान
Rama Navami 2021: आज है रामनवमी, जानें मंत्र, पूजा विधि, आरती समेत सभी महत्वपूर्ण जानकारियां
पुलिस लाइन सूरजपुर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, महोत्सव को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
सीबीएसई 12 वीं के नतीजे घोषित, हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा बनी टॉपर
BUDGET 2025: कैंसर जैसे गंभीर रोगों के इलाज के लिए 36 दवाइयों की कीमतों में बड़ी छूट, सरकार का ऐतिहा...
सोनिया गांधी की ओर से बुलाई गई विपक्षी नेताओं की बैठक, शामिल होंगे उद्धव ठाकरे
ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल में सड़क सुरक्षा अभियान का आयोजन 
BISLD संस्थान द्वारा पशुपालकों को प्रशिक्षण देकर किया जागरूक l
राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में एस्ट्रल पब्लिक स्कूल में हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन
नक्सली हमला : सुरक्षा तंत्र को 25 लाख के इनामी हिडमा की ठोस जानकारी नहीं
ग्लोबल ज्ञान ज्योति अभियान- 2021.
अभिज्ञान 2018 में स्काई लाइन के छात्रों ने लहराया परचम
दो साल के बच्चों पर कोरोना वैक्सीन का दुनिया में पहला ट्रायल कानपुर में
सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत 
पुलवामा हमले पर हाई लेवल मीटिंग, NSA डोभाल और रॉ चीफ भी मौजूद