“RUN4HEART” मिनी मैराथॉन के विजता बने सचिन भाटी, विश्व हृदय दिवस पर शारदा अस्परताल ने किया था आयोजन

ग्रेटर नोएडा : शारदा विश्वविधालय परिसर में आज विश्व ह्रदय दिवस के अवसर पर रन फॉर हार्ट नाम से शारदा मिनी मैराथन का आयोजन किया गया | शारदा अस्पताल के हृदय रोग विभाग के तत्वाधान में आयोजित इस रेस में लगभग दो हज़ार लोगों ने भाग लिया| आप सुबह तक लोगों का भाग लेने के लिए पंजीकरण चलता रहा जिसमे युवाओं के साथ साथ अन्य वर्गों के लोगों में भी खास उत्साह दिखा | शारदा विश्वविधालय के मेडिकल तथा डेंटल के विद्यार्थियों के साथ साथ अन्य संकायों के विधार्थी भी खाशे उत्साहित दिखे | इनके अतिरिक्त ग्रेटर नॉएडा में स्थित अर्धसैनिक बलों के जवानों ने अपने वरिष्ठ अधिकारिओं के साथ भाग लिया जिनमे मुख्य रूप से सी आर पी ऍफ़, सी आई एस ऍफ़, बी एस ऍफ़ थे|

शारदा मिनी मैराथन में आये हुए अतिथियों तथा प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए प्रो चांसलर वाई के गुप्ता ने कहा की हार्ट हमारे शरीर का सबसे मुख्य अंग है | हमें उसको स्वस्थ रखने के लिए अपने दिनचर्या में से प्रतिदिन आधा घंटा जरूर देना चाहिए वो भी टहल कर | मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए प्रसिद्ध एशियाइ मैराथन चैम्पियन डॉ सुनीता गोदरा ने कहा की उनको अत्यंत प्रसन्नता हो रही है की आज मोबाइल के युग में भी छात्र मैराथन के लिए इतने उत्साहित हैं | इस अवसर पर जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने शारदा अस्पताल को जनता को जागरूक करने के लिए बधाई दिया और प्रबंधन से आग्रह किया की भविष्य में भी इस तरह के जन उपयोगी कार्यक्रम करते रहें | डीआई जी सुनील जून ने सभी कोशाय=शुभकामना देते हुए कहा की शारदा ग्रुप भविष्य में उनके जवानो के लिए भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करे |

नौ किलोमीटर के इस मिनी मैराथन को ग्रेटर नोएडा मायचा गाँव के सचिन भाटी ने सताइस मिनट में समाप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया| दूसरा स्थान गुलवीर तथा तीसरा स्थान दीपक नागर ने प्राप्त किया| सभी विजेताओं को शारदा ग्रुप के ट्रस्टी सीमा गुप्ता ने सर्टिफिकेट तथा चेक प्रदान किया | समापन भाषण में शारदा ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रशांत गुप्ता ने घोषणा किया गया की हम आगामी चौदह फ़रवरी को और बड़े पैमाने पर मैराथन का आयोजन किया जायेगा|

यह भी देखे:-

फोर्टिस हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा ने मनाई दूसरी वर्षगांठ, बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियों पर किया लोगों को जाग...
ग्रेनो प्राधिकरण की पहल पर जिम्स को मिले तीन ऑक्सीजन प्लांट, मुख्य सचिव ने किया शुरू, मरीजों को मिले...
योग और स्वास्थ्य: पेट की शक्ति बढ़ाने और पेट संबंधी सभी समस्याओं को दूर करते हुए इसे सम अवस्था में र...
GIMS बाल रोग विभाग: नुक्कड नाटक के माध्यम से चला स्तनपान जागरूक अभियान
Nipah Virus : वायरस पर केरल सरकार हाई अलर्ट पर, 19 टीमों का किया गठन
स्वास्थ विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर जय हो संस्था के अनशनकारियों ने की स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात...
डॉ. दिनेश त्यागी की चेतावनी: शहरी जीवनशैली ने बढ़ाई डायबिटीज का खतरा, युवा तेजी से चपेट में
GIMS में "नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस का आयोजन
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
योग और स्वास्थ्य: कटि-शक्ति-विकासक, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
जेपी हाॅस्पिटल ने विश्व कैंसर दिवस के मौके पर आयोजित किया जागरुकता सत्र
नन्हक फाउंडेशन द्वारा संचालित बिगिनिंग मिशन एजुकेशन सेंटर ने मनाया योग दिवस
कोविड-19 से बचने हेतु अत्यन्त प्रभावशाली एवं बिना किसी हानि के ग्रीन हर्बल से इलाज संभव
सेक्टर डेल्टा टू में भारतीय योग संस्थान के द्वारा नि:शुल्क पांच दिवसीय शिविर योग शुरू - आलोक नागर
धूमधाम से मनाया गया इन्दिरा आईवीएफ अस्पताल नोएडा में विश्व आईवीएफ दिवस
शारदा हॉस्पिटल ने "वर्ल्ड विटिलिगो डे "दिवस मनाया