गलगोटियाज यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म के डीन प्रो० डॉ० राजीव मिश्रा सम्मानित

गलगोटियाज यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा के स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म में बतौर डीन कार्यरत प्रो० डॉ० राजीव मिश्रा को देश के शीर्ष प्रेरणादायक शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया। तथा रोबोचैम्प एवं कोड भारत द्वारा प्रतिष्ठित पत्रिका जर्नी की शीर्ष 100 कहानियों में शामिल किया गया। डॉ० मिश्रा की प्रेरणादायी कहानी डॉ0 राजीव मिश्रा-एम्फैसिज़ेस क्रिटिकल थिंकिंग एंड कम्युनिकेशन स्किल्स को भारत जर्नी मैगज़ीन में प्रकाशित करते हुए इनके शैक्षिक अनुभवो के साथ-साथ जीवन शैली पर प्रकाश डाला और इनके द्वारा छात्रों को उचित तालीम देने की शैली के बारे में जिक्र किया है। पिछले महीने ही डॉ0 राजीव मिश्रा को आईएचई एक्सीलेंस अवार्ड 2021 के तहत कॉर्पोरेट हॉस्पिटैलिटी एजुकेटर ऑफ द ईयर का सम्मान प्राप्त हुआ है। और इसी वर्ष इन्हे ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म लीडरशिप अवार्ड के तहत बेस्ट डीन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म अवार्ड भी मिल चुका है। डॉ0 मिश्रा ने इस शैक्षणिक सम्मान को प्राप्त करने का श्रेय गलगोटियाज विश्वविद्यालय की लीडरशिप टीम उनके सहयोगियों, छात्रों, मित्रों और परिवार के सदस्यों सहित सभी शुभचिंतकों को दिया और उनके निरंतर मार्गदर्शन तथा समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

यह भी देखे:-

रोड किनारे कूड़ा फेंकने पर 1.13 लाख का जुर्माना
अवैध गांजा के बड़े खेप के साथ गांजा तस्कर गिरफ्तार
गौतमबुद्ध नगर में रविवार को रहेगी व्यापारिक प्रतिष्ठानों की साप्ताहिक बंदी
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने वीएलएसआई सोसाइटी ऑफ इंडिया के साथ सेमीकंडक्टर अनुसंधान और स्टार्टअप इकोसिस्ट...
जाने-माने समाजसेवी मुन्ना कुमार शर्मा को “डॉक्टर ऑफ सोशल वर्क” की डिग्री से सम्मानित किया गया
नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े मोबाईल चोर, 15 मोबाईल चोर बरामद
एक्यूरेट कॉलेज में बिजनेस क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन
14 फरवरी : पीएम का केरल और तमिलनाडु का दौरा , सेना को सौंपेंगे अर्जुन टैंक
गरीब निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह आयोजन संपन्न
भारत का पहला “स्टार्टअप ओपीडी” 30 जनवरी को जीआईएमएस, ग्रेटर नोएडा में
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने लगाया कैम्प
विधायक तेजपाल नागर ने उर्जा मंत्री से की मुलाक़ात, सोसायटीओं में उपभोक्ताओं को ऊंची दर पर बिजली दिए ज...
भारत विकास परिषद गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष बने मुकुल गोयल, बोले—“समाजसेवा को नई दिशा और गति देंगे”
यथार्थ हॉस्पिटल द्वारा आयोजित वाल्कथॉन में फिल्म अभिनेत्री मंदिरा बेदी के साथ दौड़ा नॉएडा एक्सटेंशन
एच.आई.एम.टी. ग्रुप में होली मिलन समारोह का आयोजन
पीएम मोदी ने कहा- 21 जून से 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को मुफ्त वैक्सीन, वैक्सीनेशन की पूरी जिम्...