सेक्टर ईकोटेक-8 को विकसित करने में खर्च होंगे 8 करोड़

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक आठ में विकास कार्य जल्द शुरू हो जाएंगे। प्राधिकरण ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। सेक्टर की रोड, सीवर व पानी लाइन और ड्रेन बनाने पर आठ करोड़ रुपये से अधिक रकम खर्च होगी। प्राधिकरण ने 26 अन्य कार्यों के लिए भी टेंडर जारी किए हैं, जिनमें घंघोला व जलपुरा को स्मार्ट विलेज बनाने और शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक की आपूर्ति भी शामिल है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण के निर्देश पर 27 कार्यों के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। इन कार्यों पर करीब 52 करोड़ रुपये खर्च होने का आकलन है। इन 27 कार्यों में सेक्टर ईकोटेक-8 को विकसित करना भी शामिल है। ईकोटेक आठ औद्योगिक सेक्टर है। इसमें करीब 10 उद्योग अपना प्लांट लगा रहे हैं और लगभग 21 औद्योगिक इकाइयां और जल्द स्थापित होनी हैं। तमाम युवाओं को रोजगार मिलेंगे। इसे देखते हुए सीईओ नरेंद्र भूषण ने इस सेक्टर में विकास कार्यों को जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि इकाई शुरू होने पर उद्यमियों को दिक्कत न हो। परियोजना विभाग ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। इस सेक्टर के विकास कार्यों को पूरा कराने में 8.17 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यों को पूरा कराने में करीब चार माह लगेंगे। समार्ट विलेज के लिए चयनित, अमीनाबाद उर्फ नियाना, घंघोला व जलपुरा के पहले फेज के कार्यों को कराने के लिए भी परियोजना विभाग ने टेंडर जारी कर दिए हैं। इन तीनों गांवों पर करीब 12.28 करोड़ रुपये खर्च होने का आकलन है। इन कार्यों के टेंडर के लिए 18 नवंबर से 01 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक भी बनाया जाना है। इसके लिए भी प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर दिए हैं। इस पर 1.28 करोड़ रुपये खर्च होने का आकलन है। इससे खिलाड़ियों को अपना हुनर निखारने में मदद मिलेगी। इस टेंडर के लिए 16 से 25 नवंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। इसके अलावा रोजा याकूबपुर, हैबतपुर व खैरपुर गुर्जर गांव में आबादी भूखंडों का विकास, सूरजपुर एंट्री प्वाइंट से एलजी रोटरी तक 80 मीटर चौड़ी रोड का रखरखाव, डेल्टा वन, टू व थ्री का रखरखाव आदि कार्यों के लिए भी टेंडर जारी हुए हैं।

यह भी देखे:-

कूड़े का निस्तारण न करने पर दो संस्थाओं पर 1.01 लाख का जुर्माना
कोरोना का कहर: यूपी डीजीपी कोरोना संक्रमित, रोशन जैकब ने संभाला लखनऊ जिलाधिकारी का प्रभार
भाजपा ने अटल जयंती की पूर्व संध्या पर मनाया दीपोत्सव, जिला कार्यालय दीपों से जगमगाया
एनआईटी में हैकाथान 2022 के सॉफ्टवेयर एडिशन का शानदार आगाज
ईपीसीएच प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ की बातचीत, रखी ये मांग
एनटीपीसी : जरूरतमंदों को पुराने पहनने योग्य कपड़ों का वितरण
प्रोमोटर द्वारा इकाई मूल्य के 10 प्रतिशत से अधिक धनराशि की मांग करने से पहले एग्रीमेन्ट फॉर सेल/बी.ब...
गणेशोत्सव 2019: ऋतुरंग नृत्य नाटिका का कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मन्त्रमुग्ध
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जिले के व्यापारियों की सुनी समस्या
नफरत के खिलाफ एवं अमन और भाईचारा कायम करने के लिए गाजियाबाद में भाईचारा मंच का हुआ सम्मेलन- गंगेश्वर...
लावारिस कुत्तों ने सोसायटी में 7 वर्ष के बच्चे को काटा
देखें VIDEO, ग्रेनो प्राधिकरण में व्यापत भ्रष्टाचार के खिलाफ आमरण अनशन
महर्षि पाणिनी वेद वेदांग विघापीठ गुरूकुल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस
फिल्म पठान के खिलाफ हिंदू रक्षा सेना ने खोला मोर्चा, शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण व डायरेक्टर सिद्धार...
UPDATE : जनपद दीवानी एव फौजदारी बार एसोसिएशन गौतम बुद्ध नगर चुनाव शुरू
ISRO  के सहयोग से गलगोटियास विश्वविद्यालय द्वारा  विक्रम साराभाई अंतरिक्ष प्रदर्शनी तीन दिवसीय आयोजन...