ग्रेनो के युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए नवंबर अंत में लगेगा कौशल विकास मेला

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के कस्बों और गांवों में रहने वाले युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए प्राधिकरण एक और पहल करने जा रहा है। रोजगार मेले की तरह ही युवा को हुनरमंद बनाने के लिए कौशल विकास मेला (स्किल डेवलपमेंट मेला) आयोजित करने जा रहा है। यह मेला इसी माह के अंतिम सप्ताह में लगेगा। इस मेले में उत्तर प्रदेश स्किल डेवलपमेंट मिशन से जुड़ी संस्थाएं हिस्सा लेंगी। ये संस्थाएं युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए चलाए जा रहे ट्रेनिंग प्रोग्रामों के जानकारी देंगी। उनको प्रशिक्षण प्रदान करेंगी और रोजगार दिलाने में मदद करेंगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र की अध्यक्षता में यह बैठक हुई, जिसमें सीईओ ने मेले के आयोजन के लिए जगह शीघ्र तय करने के निर्देश दिए।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण की कोशिश से प्राधिकरण और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम मिलकर ग्रेटर नोएडा में पहले से ही स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम चला रहे हैं। ग्रेटर नोएडा में चार जगहों पर प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए हैं। यहां युवाओं को अलग-अलग ट्रेड में प्रशिक्षण दिलाए जा रहे हैं। अब प्राधिकरण इस प्रोग्राम को और बड़े स्तर पर चलाना चाह रहा है। ग्रेटर नोएडा के कस्बों व देहात के और अधिक युवाओं को अलग-अलग ग्रेड में प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाना चाह रहा है। इसी पहल के अंतर्गत मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर में बैठक हुई। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में उत्तर प्रदेश स्किल डेवलपमेंट मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे ट्रेनिंग प्रोग्राम से जुड़ीं एक दर्जन संस्थाओं ने हिस्सा लिया। नरेंद्र भूषण ने इन संस्थाओं से प्राधिकरण के साथ मिलकर ग्रेटर नोएडा में नवंबर अंत तक कौशल विकास मेला लगाने को कहा है, जिससे स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में बताया जा सके और उनको ट्रेनिंग प्रोग्रामों से जोड़कर इस लायक बनाया जाए कि वे रोजगार प्राप्त कर सकें। ये संस्थाएं अलग-अलग क्षेत्र की तमाम कंपनियों से भी जुड़ी हैं, जिससे प्रशिक्षण पाने वाले युवाओं को रोजगार दिलाने में भी मदद करेंगी। वहीं, जिन संस्थाओं का ट्रेनिंग सेंटर ग्रेटर नोएडा में नहीं है, सीईओ ने उनको यहां ट्रेनिंग सेंटर खोलने और यहां की कंपनियों की जरूरत के हिसाब से स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए आमंत्रित भी किया। बैठक में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी सचिन कुमार सिंह, डीजीएम सीके त्रिपाठी समेत कई अफसर मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

आदिवासी युवाओं ने जाना भारत का गौरवशाली अतीत और उज्ज्वल भविष्य
कालाबाजारी : डेढ़ लाख का रेमडेसिविर, छोटा ऑक्सीजन सिलिंडर 40 हजार का
गौतमबुद्धनगर : तीनों तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न
गलगोटिया कॉलेज की टीम मोनोलिथ ने लहराया जीत का परचम
28 मार्च से ग्रेटर नोएडा में उमंग 2082 का आगाज, नववर्ष स्वागत में जुटेगा पूरा शहर
शारदा विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक विभिन्न शोध क्षेत्रों में करेंगे काम
यमुना विकास प्राधिकराण ने आवासीय प्लॉट की स्कीम लॉन्च की, जानिए क्या खास है इस योजना में
जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल मैं बच्चों ने विविधता पर एकता कार्यक्रम पेश किया
श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई : मूर्छित हुए लक्ष्मण, संजीवनी लाए हनुमान
पत्रकार पर जानलेवा हमला के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस के आला अधिकारी से मिले...
पंजाब के नए सीएम चरणजीत चन्‍नी ने ली शपथ, साेनी व रंधावा डिप्‍टी सीएम
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में "लाइफ बियॉन्ड स्टडीज" का आयोजन
गौतम बुद्ध विश्वविधालय : प्रेरणा विमर्श-2020 में भारत की संकल्पना व विरासत पर हुआ चिंतन
योग और स्वास्थ्य , सुखासन: बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
वर्चुअल आर्ट एग्जीबिशन देखें Indigalleria.com पर कल 15 अगस्त से 
जिला कारागार गौतमबुद्धनगर में जेल प्रीमियर लीग के ग्यारवे दिन क्रिकेट का रोमांच, खेलों के माहौल में ...