LIVE Delhi News: हम मिलकर एक्शन प्लान बनाएंगे: गोपाल राय, दिल्ली-हरियाणा में स्कूल बंद

नई दिल्ली,। दिल्ली में जानलेवा वायु प्रदूषण से निपटने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाकडाउन से मिलते-जुलते प्रतिबंध लागू किए गए हैं। वायु प्रदूषण के हालात में आगामी 2-3 दिन तक सुधार की कोई उम्मीद नहीं है, ऐसे में जल्द ही दिल्ली से सटे यूपी और हरियाणा में भी लाकडाउन जैसे प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं। दरअसल दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है कि वह प्रदूषण से निपटने के लिए संपूर्ण लाकडाउन के लिए तैयार है। अरविंद केजरीवाल सरकार ने हलफनामे में ये भी मांग रखी है कि दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश व हरियाणा के हिस्से एनसीआर के शहरों में भी संपूर्ण लाकडाउन लागू कराया जाए, तभी दिल्ली में छाए जानलेवा प्रदूषण से राहत मिल सकती है।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के परिवहन, मेट्रो और पर्यावरण विभागों के साथ मिलकर बैठक की जिसमें परिवहन की क्षमता को बढ़ाने पर विचार किया है। हमने ऑड-ईवन से आगे लॉकडाउन के लिए बोला है। कोर्ट ने केंद्र सरकार के साथ बैठक करने के लिए बोला है। हम उनके साथ बैठकर एक्शन प्लान बनाएंगे।

मालूम हो कि दिल्ली-एनसीआर में दिवाली के बाद से प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक स्तर पर चल रहा है। दिल्ली में प्रदूषण संबंधित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में लाकडाउन लगाने का सुझाव दिया था। इसके तुरंत बाद दिल्ली सरकार ने प्रदूषण पर आपात बैठक कर लाकडाउन जैसे प्रतिबंधों की घोषणा कर दी थी। हालांकि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में शामिल यूपी व हरियाणा में अब तक कड़े लाकडाउन जैसे प्रतिबंध लागू नहीं किे गए हैं। यह अलग बात है कि हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत एनसीआर के शहरों में स्कूल बंद जरूर कर दिए हैं। लिहाजा दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर एनसीआर के अन्य शहरों में भी लाकडाउन लगाने की मांग की है।
दिल्ली-हरियाणा में स्कूल बंद

देश की राजधानी दिल्ली में 1 से 12वीं तक के स्कूल आगामी हफ्ते यानी 20 नवंबर तक बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में भी स्कूल 17 नवंबर तक बंद रहेंगे।

17 नवंबर तक निर्माण गतिविधियां रहेंगी ठप

दिल्ली में रविवार से ही आगामी 17 नवंबर तक निर्माण गतिविधियों पर रोक है। इसके तहत निर्माण संबंधी कार्यों पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा, हरियाणा सरकार ने भी एनसीआर के 4 जिलों में निर्माण कार्यों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

यह भी देखे:-

Success Mantra: सफ़ल होने के लिए मज़बूत इरादे होना बहुत ज़रूरी , पढ़ें ये रोचक कहानी
लॉकडाउन के बीच कायस्थ समाज ने ऐसे मनाया भगवान चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव, जरुरतमंदो की मदद को आगे बढ़े ...
सावधान! डॉक्टर के नाम पर साइबर अपराधियों ने की ठगी, 1.80 लाख रुपये ठगे
इतिहास रचा जेवर ने: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट की लैंडिंग
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे बाबा दरबार में, षोडशोपचार पूजन के बाद उतारी आरती
जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन में गूंजा गुरुकुल बागेश्री का सुर, पीएम मोदी ने की सराहना
बढ़ता जा रहा है देश में फ़र्टिलाइज़र का उत्पादन - आरटीआई समाजसेवी रंजन तोमर को रसायन एवं उर्वरक मंत्राल...
महिला सुरक्षा को लेकर ऑटो चालकों को किया गया जागरूक
जब तक वैक्सीन नही तब तक कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए मास्क व सैनिटाइजर ही वैक्सीन है : धीरेन्द्र...
 राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी ने किया छात्र संगम का भव्य आयोजन: युवाओं में जागरूकता और नेतृत...
गौतमबुद्धनगर की नई पुलिस कमिश्नर बनी लक्ष्मी सिंह, अन्य जिलों व नए- पुराने पुलिस कमिश्नरेट में फेरबद...
बुआजी करें अब आराम- चंद्रशेखर, भीम आर्मी प्रमुख ने मायावती को दी सलाह
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिसरख मंडल में किया सघन जनसंपर्क
गलगोटियास विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने 21 जून 2023 को मनाया योग दिवस।
भारत-चीन का साझा बयान, एलएसी पर शांति बहाल को तैयार
कल का पंचांग, 28 फरवरी 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त