बी० पी ० बी ०डी ० इंटरनेशनल एकेडमी में बाल दिवस के उपलक्ष में खेलोत्सव का आयोजन

दनकौर स्थित बी० पी ० बी ०डी ० इंटरनेशनल एकेडमी में बाल दिवस के उपलक्ष में खेलोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ करा गया। छात्रों ने आयोजित विभिन्न खेलों में उत्साह के साथ भाग लिया। शनिवार को स्कूल के ग्राउंड में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि बद्री प्रसाद भगवन देवी एजुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमेन श्री नन्द किशोर गर्ग, उपाध्यक्ष श्री संदीप गर्ग, सदस्य श्रीमती प्रीती गर्ग व् श्रीमती निशा गर्ग ने संयुक्त रूप से रंगीन गुब्बारों को हवा में उड़ाकर शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि पढ़ाई के साथ छात्रों को खेल में भी भाग लेना चाहिए, इससे वह मानसिक और शारीरिक तौर पर फिट रहते हैं। प्रधानाचार्य श्रीमती दीप्ति शर्मा ने सभी का आभार जताया। इसके बाद विभिन्न खेल शुरू किए गए। जिसमें सीनियर और जूनियर छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। बालक और बालिका वर्ग में दौड़, रिले रेस, क्रॉस कंट्री, बॉल विद रेस, माइम, योगासन में प्रतिभागियों ने बढ़चढकर प्रतिभाग किया। सभी विजेता छात्रों को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किये गए। इसके साथ उपस्थित सभी छात्रों को रिफ्रेशमेंट का भी वितरण किया गया। इस दौरान कोषाध्यक्ष श्री सुधीर गर्ग जी, अध्यापिका शशि सिंह, ऋतू कश्यप, सपना पाल, सपना भाटी, एकता सिंह, स्वेता शर्मा, सविता, पारुल शर्मा, सचिन गोयल आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

पेट्रोल -डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा में दुकान, ऑफिस व क्योस्क पाने का एक और मौका
धोखा फिल्म का प्रमोशन करने दिग्गज कलाकार STAR CAST TEAM पहुंची गलगोटिया विश्वविद्यालय, फिल्म के गान...
आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में “हाउ टू अप्रोच कॉल फॉर एप्लिकेशंस” विषय पर विशेषज्ञ सत्...
रेयान इंटरनेशनल में अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा मेले का किया गया आयोजन
परिवहन आयुक्त बी.एन. सिंह के नेतृत्व में मिशन कर्मयोगी कार्यशाला का आयोजन
पोक्सो के चार आरोपी दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई  20-20 सश्रम कारावास की सजा
आईईसी कालेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
जनपद में घने कोहरे के दृष्टिगत क्या करें क्या न करें, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
ग्रेटर नोएडा शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर फेडरेशन ऑफ आर०डब्ल्यू०ऐज़ का जोरदार प्रदर्शन, प्राधिकरण ग...
ग्रेटर नोएडा के रायन इंटरनेशनल स्कूल को मिला "सस्टेनेबिलिटी सुपरस्टार 2025" पुरस्कार
ग्रेटर नोएडा में धूमधाम से मनाया गया हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083, आरएसएस के कार्यक्रम में उमड़ा उ...
GIMS में भारत के पहले सरकारी अस्पताल आधारित AI क्लिनिक का उद्घाटन
गौतमबुद्ध विश्विद्यालय में ऑन लाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू : कुलपति प्रोफ़ेसर आर.के. सिन्हा ने जारी किय...
भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल की मनाई गई नौंवी पुण्यतिथि
बारिश के मौसम में शारदा अस्पताल में वायरल बुखार और मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में भारी इजाफ...