हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने गांधी हत्या के आरोप में फांसी पर लटकाये गए नारायण आप्टे की प्रतिमा का किया अनावरण

मेरठ : आज उत्तरप्रदेश के मेरठ स्थित हिन्दू महासभा कार्यालय में अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने मोहनदास करमचंद गांधी की हत्या के आरोप में फांसी पर लटकाये गए नारायण दत्तात्रेय आप्टे की प्रतिमा का अनावरण किया।श्री शर्मा द्वारा इस स्थल पर कुछ वर्षों पूर्व पंडित नाथूराम गोडसे की प्रतिमा स्थापित की जा चुकी है।आज आप्टे की प्रतिमा का अनावरण करते हुए हिन्दू महासभा अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि नाथूराम गोडसे और नारायण आप्टे हिंदुस्तान के हीरो हैं।हिंदुस्तान को किए गए उपकार के लिए भारत सहित विश्व का हिन्दू समाज इन दोनों को हमेशा याद करता रहेगा।इन दोनों युवाओं ने हिंदुस्तान को और टुकड़े होने से बचाने के लिए गांधी की हत्या की थी और हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर चढ़ गए थे।इनका मानना था कि यदि गांधी जिंदा रहे तो भारत में और भी कई पाकिस्तान बन जाएगा।इसलिए गांधी हत्या देश को बचाने के लिए आवश्यक है।उनकी मूर्ति के अनावरण के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि आनेवाली पीढ़ियां हमेशा ही गोडसे और आप्टे की पूजा करती रहेगी।उन्होंने कहा कि गोडसे और आप्टे की प्रतिमा स्थापित होने के कारण अब मेरठ का हिन्दू महासभा कार्यालय समस्त हिन्दू समाज के लिए पूज्य स्थल बन गया है।उन्होंने घोषणा किया कि शीघ्र ही देश में कई स्थानों पर अमर बलिदानी नाथूराम गोडसे और नारायण आप्टे की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।अनावरण के अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा,स्वामी निहालदास महाराज, स्वामी सूरज गिरी, आचार्य मदनश्री, अभिषेक अग्रवाल, दीपक शर्मा, भरत राजपूत सहित बड़ी संख्या में संतजन और हिन्दू महासभा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

Interview: 'साइलेंस' के साथ धमाकेदार वापसी से ख़ुश प्राची देसाई बोलीं- 'मनोज बाजपेयी के साथ एक फ़िल्...
दिल्ली एनसीआर समेत भूकंप के झटके
Sushil Kumar का खुलासा, Sagar Dhankar को कॉलर पकड़ने पर मिली मौत; जानें उस रात की पूरी कहानी
बाराही मेले में बनी चौपाल पर ग्रामीण जनजीवन पर आधारित चीजों की दिखाई दे रही है, झलक
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण ...
कोविड 19: चुनावी राज्यों में भी बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण, पश्चिम बंगाल और केरल में तेजी से बढ़ रहे न...
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रोजेक्ट विभाग में कई कर्मचारियों के तबादले
हनुमान जन्मोत्सव पर गूंजेगा राम नाम संकीर्तन: ग्रेटर नोएडा में होगा शत चंडी महायज्ञ, श्री बालाजी मंद...
अकेजनल बार लाइसेंस के लिए आबकारी विभाग की वेबसाईट पर ऑनलाइन कर सकते है आवेदन
कल का पंचांग, 5 नबम्बर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
16 हजार करोड़ से ज्यादा के जीएसटी घोटाले के मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार,
विकसित भारत के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार ज़रूरी: राष्ट्रचिंतना की 28वीं गोष्ठी में उठी बुलंद आव...
भाजपा विधायक व दादरी प्रत्याशी तेजपाल नागर ने सूरजपुर मंडल का किया तूफानी दौरा  
किसान एकता संघ द्वारा किसान जागरूकता अभियान के तहत फूलपुर दादरी में की संगठन ने बैठक
8 साल बेमिसाल अभियान के तहत लाभार्थी मेला, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह बोले – प्रदेश में सुशासन का रा...
काशी की बेटियों ने बनाया ग्लेशियर अलर्ट सिस्टम, जानें क्या है पूरी ख़बर