जेवर के विकास में महिलाएं भी बनेंगी भागीदार : धीरेन्द्र सिंह, बदलते जेवर की बदलती मातृशक्ति

जेवर स्थित खंड विकास कार्यालय पर आयोजित एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के अंतर्गत 10 दिवसीय दक्षता कौशल विकास उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के उद्घाटन कार्यक्रम में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि ’’अब समय आ गया है कि जब पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर, महिलाएं भी अपने क्षेत्र और देश के विकास में आगे आकर, भूमिका निभाएं।’’
जिला उद्योग विभाग द्वारा आयोजित एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के अंतर्गत दक्षता कौशल विकास उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि ’’सन् 2017 के बाद जेवर क्षेत्र ने विकास की ऊंचाइयों की तरफ दौड लगायी है। यहां अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के साथ-साथ अनेकों ऐसे उद्योग धंधे आ रहे हैं, जिसमें महिलाओं के लिए भरपूर रोजगारों की व्यवस्था होगी। यहां बनने वाले अपरैल पार्क में 70 प्रतिशत रोजगार महिलाओं को दिलाया जाएगा।’’
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि ’’हमारा प्रयास है कि दक्षता कौशल की ट्रेनिंग सेंटर, विकास खंड स्तर एवं न्याय पंचायत स्तर पर लगवाए जाए, जिससे ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को मौका मिल सके।’’
जिला उद्योग अधिकारी श्री अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ’’10 दिन की ट्रेनिंग के बाद जेवर क्षेत्र की 75 महिलाओं को इलेक्ट्रिक सिलाई मशीन व टूलकिट भी वितरित की जाएंगी।
कार्यक्रम को एनएईसी के चेयरमैन श्री ललित ठुकराल, ब्लॉक प्रमुख जेवर श्रीमती मुन्नी देवी पहाडिया व जेवर स्थित प्रज्ञान पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती दीप्ति शर्मा ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में श्री लायकराम पहाडिया, श्री सुशील शर्मा, ट्रेनिंग सेंटर की प्रधानाचार्या मीनू डबास, मोनू गर्ग, डा0 मौज्जम खांन, कृष्ण कुमार प्रधान व अनेकों गांवों के प्रधानों के साथ संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

मजदूरों के खून में रंगकर पैदा हुआ लाल झण्डा... - गंगेश्वर दत्त शर्मा जिलाध्यक्ष सीटू
किसान एकता संघ करेगा 1 दिसम्बर को यमुना प्राधिकरण का घेराव
दहेज के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू ,अहमदाबाद की आयशा मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है
कल का पंचांग, 14 मई 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
जिला कारागार लुक्सर में नेत्र जांच व चश्मा वितरण शिविर, 245 लाभार्थियों को मिला लाभ
GBC 4.0 : पीएम मोदी ने कहा- यूपी में पर्यटन हब बनने की अपार संभावनाएं
भरत मिलाप व रामराज्य की स्थापना के साथ श्रीरामलीला महोत्सव 2025 का हुआ विराम
उत्तर प्रदेश दिवस 2025 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक
सांसद  ने भेजी कोरोना जांच टीम, 122 लोगो ने कराई कोविड जांच
नोएडा में आगामी 24 अगस्त को होगा रोजगार मेले का आयोजन
यूपीआईटीएस 2024: कल 25 अक्टूबर को होगा आगाज, प्रेस कॉन्फ्रेंस में एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने साझा ...
शारदा हाफ मैराथन: जोश, जज़्बे और जुनून के साथ दौड़े धावक
GBU: पृथ्वी दिवस के अवसर पर हुआ पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
48वां आईएचजीएफ- दिल्ली मेला आज से शुरू, केंद्रीय कपड़ा सचिव ने किया मेले का उद्घाटन
शारदा यूनिवर्सिटी में फोरेंसिक साइंस पर सेमिनार आयोजित
कल का पंचांग, 19 सिंतबर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त