Madhya Pradesh : पीएम मोदी ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन’ का किया उद्घाटन

भोपाल, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भोपाल में पुनर्विकसित ‘रानी कमलापति रेलवे स्टेशन’ का उद्घाटन किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश में भारतीय रेलवे की कई परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन भोपाल और मध्य प्रदेश के साथ साथ पूरे देश के लिए गौरवपूर्ण इतिहास और वैभवशाली भविष्य के संगम का दिन है। भारतीय रेल का भविष्य कितना आधुनिक और उज्जवल है, इसका प्रतिबिंब भोपाल के इस आधुनिक स्टेशन पर जो भी आएगा, उसे दिखाई देगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भोपाल के इस रेलवे स्टेशन का सिर्फ कायाकल्प ही नहीं हुआ है बल्कि रानी कमलापति जी का नाम इससे जुड़ने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है। रेलवे स्टेशन के पूरे ईको सिस्टम को इसी प्रकार ट्रांसफार्म करने के लिए आज देश के 175 से अधिक रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ आज भारत आने वाले वर्षों के लिए खुद को तैयार कर रहा है और बड़े लक्ष्यों पर काम कर रहा है।

यह भी देखे:-

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित महान विभूतियों का जी.पी गोस्वामी, पूर्व सहायक आयुक्त उद्योग ने किया स्...
पैसे की बारिश का वीडियो हुआ वायरल 
चार घंटे में दो बार कांपी दिल्ली-एनसीआर की धरती
इंटरनेशनल फिल्म सिटी में बनने वाले फिल्म इंस्टीट्यूट में यूपी के युवाओं को मिलेगी वरीयता
नवरत्न के प्रथम महिला प्रौढ़ नि:शुल्क शिक्षा केन्द्र हुआ प्रारम्भ
जिला प्रशासन ने की ग्रेट वेनिस मॉल पर बड़ी कार्रवाई, बंद हुआ टाइगर 3 का शो
नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता, गैंगस्टर एक्ट में इनामी गिरफ्तार
Corona Update : जानिए गौतमबुद्ध नगर का हाल, आज भी आंकड़ा हज़ार पार
ग्रेटर नोएडा डेल्टा 2 की मूलभूत समस्याओं को लेकर ग्रेनो प्राधिकरण के जीएम को सौंपा ज्ञापन 
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के साथी हाथ बढ़ाना सामाजिक सहायता समूह के सदस्यों ने सेंचुरियन पार्क,आम्रपाली ड्र...
नोएडा ग्रेटर नोएडा के उद्यमियों की समस्याओं को लेकर डीएम मनीष कुमार वर्मा गंभीर
जिला प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने की विकास की समीक्षा, शराब के अंकित मूल्य से ज्यादा वसूलने पर ...
कल का पंचांग, 13 नवम्बर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
यमुना प्राधिकरण की 70वीं बोर्ड बैठक संपन्न, पढ़ें क्या रहा ख़ास
अनियंत्रित कार मकान में घुसी, पांच घायल
गौतमबुद्ध नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री की बर्खास्तगी को लेकर किया प्रदर्शन