आदर्श रामलीला मंचन सूरजपुर : भरत मिलाप का मंचन देख भावुक हुए दर्शक
ग्रेटर नोएडा : क़स्बा सूरजपुर के बाराही मेला मैदान में चल रहे आदर्श रामलीला मंचन में केवट संवाद , दशरथ मरण, चित्रकूट में भरत मिलाप के प्रसंग का मंचन किया गया।
आदर्श कमेटी के अध्यक्ष श्रीचंद भाटी ने बताया श्री राम को वनवास होने के बाद सीता और कलशमें के साथ वन पहुँचते हैं। वन में वो कंद मूल खाकर जीवन व्यतीत करते हैं। इसके बाद वो चित्रकूट की ओर प्रस्थान करते हैं। गंगा पार करने के लिए श्री राम का केवट के संवाद का मंचन किया गया। केवट उन्हें गंगा नदी पार करता है।
इसके बाद महाराजा दशरथ का मरण और भरत के द्वारा कर्म का मंचन किया गया। भरत प्रभु श्री राम का मिलन चित्रकूट में हुआ। भरत ने प्रभु राम को अवध वापसी कर अयोध्या नगरी में राज करने के लिए मनाने का प्रयत्न करते हैं। प्रभु श्री राम अवध जाने के लिए अपने भाई भरत से मना कर देते हैं। भारत श्री राम का खड़ाऊ अपने सर पर रख कर अयोध्या वापस लौट जाते हैं। भारत मिलाप का मंचन बड़े ही मार्मिक ढंग दर्शाया गया।
रामलीला में आए दर्शकों ने रामलीला मंचन का आनंद उठाया। इस अवसर पर रामलीला मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य ने बताया कि रामलीला में आसपास के दर्जनों गांव से हजारा संख्या में बच्चे बूढ़े महिलाएं दशहरा मेला वह रामलीला मंचन का आनंद उठाने वह घरेलू सामान बच्चों के खेल खिलौने और मिठाई वह खाने पीने के व्यंजन का भरपूर आनंद लेने पहुंचते हैं।
आदर्श रामलीला सूरजपुर में मुख्य रुप से श्री श्री चंद भाटी महासचिव सत्यपाल शर्मा मूलचंद शर्मा कर्मवीर आर्य भूदेव शर्मा बीरपाल भगत जी बीरबल शर्मा भोपाल ठेकेदार योगेश अग्रवाल सुनील सोनी ईश्वर देवधर रवि भाटी जयदेव शर्मा राजेश ठेकेदार हरि शर्मा रामअवतार गर्ग डॉक्टर सुभाष गर्ग आदि आदर्श रामलीला कमेटी के पदाधिकारी कार्यकर्ता वह हजारों की संख्या में दर्शक रामलीला मंचन देखने बराही मेला मैदान सूरजपुर पहुंचे।
