माउन्ट एवरेस्ट डांस स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2021 : राजनीकांत ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय टीम ने जीते सर्वाधिक पदक

ग्रेटर नोएडा : बीते  9 से 11 नवंबर  तक काठमांडू नेपाल में स्थित राष्ट्रीय नाच घर ऑडिटोरियम में माउन्ट एवरेस्ट डांस स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2021 का आयोजन नेपाल डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन, साउथ एशियन फेडरेशन फॉर ऑल स्पोर्टस व नेपाल स्पोर्टस काउंसिल के माध्यम से कराया गया ।
इस अंतराष्ट्रीय स्तर की चैम्पियनशिप में भारत सहित नेपाल, भूटान, बांग्लादेश के लगभग 200 डांस खिलाड़ी शामिल हुए ।

भारत टीम में विभिन्न आयु वर्गो व नृत्य शैलियों में जम्मू कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, बिहार, बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश के  65 डांस खिलाड़ी शामिल रहे । इन सभी खिलाड़ियों का चयन सत्र 2019 आसनसोल, बंगाल व सत्र 2020 जालंधर पंजाब में आयोजित राष्ट्रीय डांस स्पोर्टस चैम्पियनशिप में पदक जीतने के बाद हुआ था ।
डांस स्पोर्टस भारत महासंघ के महासचिव राजनीकांत ठाकुर के नेतृत्व में भारत टीम की बालिका वर्ग व बालक वर्ग डांस खिलाड़ियों ने अधिकतर आयु वर्गो में सर्वाधिक स्वर्ण पदक सहित कुल 42 पदक जीते । जिसमे जिला गौतम बुद्ध नगर के ग्राम रीलखा दनकोर निवासी विक्की गौतम ने 17 से 19 आयु वर्ग मे फ्रीस्टाइल डांस स्टाइल प्रस्तुत किया जिसमे अन्य देशों के डांस खिलाड़ियों को पछाड़कर स्वर्ण पदक जीता।

प्रतियोगिता में मुख्य आकर्षक डांसिंग सुपर मॉम का वर्ग रहा । जिसमे दो आयु वर्ग 45 वर्ष से कम उम्र की डांसिंग मॉम  और 45 वर्ष से अधिक उम्र की डांसिंग मॉम थी । दोनो वर्गो में स्वर्ण पदक व रजत पदक पर भारत का कब्जा रहा । जिसमे ग्राम कैमराला दादरी निवासी 35 वर्षीय श्रीमती चेतना नागर ने अंडर 45 आयु वर्ग में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया ।
इसी वर्ग में स्वर्ण पदक गाजियाबाद की डांसिंग मॉम ने प्राप्त किया ।

उत्तर प्रदेश डांस स्पोर्टस संघ के अध्यक्ष देवेंद्र नागर , तकनीकी सचिव श्रेया मंगल , आयोजन सचिव श्रीमति सोनू राणा , जी बी नगर डांस स्पोर्टस संघ की सचिव श्रीमती गौरी शर्मा, आयोजन सचिव श्रीमति सरिता गुर्जर ने दोनो विजेता डांस खिलाड़ी को बधाई दी । सभी पद अधिकारियों ने  4 व 5 दिसम्बर को बरेली में राज्यस्तरीय डांस स्पोर्टस प्रतियोगिता में दोनो खिलाड़ियों का भव्य सम्मान करने की घोषणा भी की ।

यह भी देखे:-

बास्केटबाल स्टेट चैम्पियशिप में साधना भाटी का हुआ चयन , माता ट्रस्ट गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट करा रहा ...
कराटे प्लेनेट के बच्चों ने कराटे चैंपियनशिप में जीते मेडल
GPL 4 में खेले गए तीन मैच, पढ़ें पूरी खबर
एडवांस फिजियोथेरेपी सेंटर ने किया पैरालंपिक पदक विजेताओं को सम्मानित
जीबीयू के दो छात्र विशाल नागर एवं निखिल तोमर ने नेपाल में ताईक्वांडो प्रतियोगिता में भारत का परचम लह...
विश्व भारती पब्लिक स्कूल : क्रिकेट में परचम लहराने वाले आदित्य चौधरी सम्मानित
एनआईईटी ने 9 गोल्ड मेडल जीतकर ओवरऑल विनर ट्रॉफी पर किया कब्जा, एकेटीयू स्पोर्ट्स फेस्ट 2024-25 का गल...
गांव बिरौंडी के प्रिंस मावी ने फिटनेस चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
गौतम बुद्ध नगर पुलिस प्रशासन ने बीआईसी का दौरा किया, मोटोजीपी™ भारत के लिए हाई लेवल सिक्योरिटी और ट्...
सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बन रहा है खेलों का हब: 18,000 से ज्यादा खेल मैदानों का हुआ विक...
खेल गतिविधियों में आई तेजी से बढ़ी पदक जीतने वाले खिलाडियों की संख्या : सीएम योगी
क्रिकेटर शिवम मावी ने किया नोएडा का नाम रोशन , पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने किया सम्मानित
रोल बॉल चैंपियनशिप में जेबीएम ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने जीता मेडल
Tokyo Paralympics: गोल्ड से सिर्फ एक कदम दूर डीएम सुहास इंजीनियरिंग के बाद ऐसे रखा खेलों के रास्ते ...
रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में ग्रेनो के बच्ची चमके
21वाँ कैप्टन शशिकांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2021 का आगाज,  उद्घाटन मैच में एस्टर क्रिकेट एकादमी...