अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किए गए गौतमबुद्ध नगर  के डीएम  सुहास एलवाई, तोक्यो पैरालिंपिक में जीता था सिल्वर

नोएडा : तोक्यो पैरालिंपिक (Tokyo Paralympics 2020) में पदक लाकर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी गौतमबुद्ध नगर के डीएम (Gautambuddh Nagar DM) सुहास एलवाई (Suhas LY) को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अर्जुन अवॉर्ड (Arjuna Award) से सम्मानित किया। सुहास एलवाई ने बैडमिंटन सिंगल्स में सिल्वर मेडल लाकर नोएडा समेत पूरे देश की शान बढ़ाई थी। वह देश के पहले आईएएस हैं, जिन्हें पैरालंपिक्स में सिल्वर मेडल जीता है। अब उन्हें अर्जुन पुरस्कार मिला है।

जिलाधिकारी सुहास एलवाई पहले आईएएस अफसर होंगे, जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया। कुछ दिन पहले ही अर्जुन अवॉर्ड के लिए सुहास एलवाई के नाम की सिफारिश की गई थी। वहीं, 35 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड सम्मान के लिए चुना गया है।

मुख्यमंत्री योगी के हैं भरोसेमंद
सुहास लालिनाकेरे यथीराज (सुहास एलवाई) उत्‍तर प्रदेश कैडर के बैच 2007 के आईएएस अफसर हैं। वह उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के भरोसेमंद अफसरों में से एक माने जाते हैं। इसके साथ ही सुहास एलवाई पैरालंपिक बैडमिंटन खिलाड़ी भी हैं।

डीएम सुहास एलवाई का सफर

डीएम सुहास एलवाई ने अपने खिलाड़ी की शुरुआत आईएस बनने के बाद की। जब वो आजमगढ़ में 2016 में डीएम थे, तभी वहां से शौक के लिए खेलना शुरू किया। लेकिन कब ये शौक जूनून में बदल गया पता ही नहीं चला। और फिर क्या एक प्रोफेशनल खिलाड़ी के जैसे उन्होंने अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी।
 
हर साल दिए जाते हैं अर्जुन अवार्ड
अर्जुन अवॉर्ड देश के सर्वोच्च सम्मानित खेल पुरस्कारों में से एक है। अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाले तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए यह अवॉर्ड भारतीय खेल मंत्रालय की ओर से दिया जाता है।

यह भी देखे:-

रोहित शर्मा ने सचिन के 195 छक्कों के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे,लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी
ऑक्सफ़ोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल की समृद्धि बनी नेशनल चैंपियन
"पुशअप मैन ऑफ इंडिया" रोहतास चौधरी ने तोड़ा पाकिस्तान का विश्व रिकॉर्ड, देशभर में जश्न
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 में हो रहे हैं रोमांचक मुकाबले
नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप: ग्रेटर नोएडा के 4 खिलाड़ी उत्तर प्रदेश टीम में चयनित
जिला तेक्वांडो संघ की अद्यक्षा बनी प्रोफेसर आयुषी केतकर
रिंगोड़ा ताइक्वांडो एकेडमी के छात्रों ने किया सिकंदराबाद का नाम रोशन
जेल प्रीमियर लीग में जेल वॉरियर ने जीता फ़ाइनल मुक़ाबला
रोल बॉल स्केटिंग खेल को 37 वी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में स्थान मिला , जिला गौतमबुद्ध नगर के खिलाड...
निखिल बने परिषदीय खेल कूद प्रतियोगिता के चैंपियन
"भविष्य " के बच्चों ने खेल प्रतियोगिता में बिखेरा जलवा
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित सत्यम क्रिकेट टूर्नामेंट, एकदन्त क्रिकेट एकेडमी बानी विजेता...
तेलंगाना की मानसा वाराणसी बनी  VLCC फेमिना मिस इंडिया 2020, 23 साल की उम्र मे किया कमाल
शारदा विश्वविद्यालय की छात्रा ने ताइक्वांडो में कांस्य पदक जीता
RYANITES CHAMPIONS AT SHRI ANAND SHUKLA MEMORIAL SKATING CHAMPIONSHIP
दिल्ली वर्ल्ड स्कूल में हुआ शूटिंग चैंपियनशिप का सफल आयोजन