ददर्नाक : ट्रक के टक्कर से बाईक सवार महिला की मौत
ग्रेटर नोएडा बादलपुर थाना क्षेत्र में एक रोडवेज बस ने बाइक सवार पति-पत्नी को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर पहुंची पुलिस ने कराया स्थानीय अस्पताल में भर्ती , पत्नी की मौत
पुलिस मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी : आज दिनांक 13.11.2021 को थाना बादलपुर क्षेत्र के अंतर्गत जगते निवासी कोडना बुलंदशहर अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ मोटर साइकिल द्वारा गाजियाबाद से अपने घर जा रहे था, दादरी बाईपास पर अज्ञात रोडवेज बस द्वारा मोटर साइकिल को टक्कर मार दी गई जिससे उनकी पत्नी शबाना को गंभीर चोट आई जिसकी उपचार हेतु ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई है तथा एक बच्चे को मामूली चोट लगी है जिसका इलाज मोहन स्वरूप हॉस्पिटल में कराया जा रहा है। शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।
मीडिया सेल
गौतमबुद्धनगर पुलिस।
