जेवर एयरपोर्ट के भूमि पूजन को लेकर गांव-गांव बैठकें आरंभ

  • विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह ने किसानों से संपर्क कर 25 नवंबर सन 2021 को प्रधानमंत्री द्वारा जेवर एयरपोर्ट के भूमि पूजन कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए कमर कसी

ग्रेटर नोएडा : आज  जेवर विधानसभा के ग्राम मकसूदपुर में दर्जनों ग्रामों के किसानों के साथ जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किसान नेता श्री सुधीर त्यागी जी के आवास पर तैयारियों को लेकर ग्रामीणों से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाए जाने के लिए अपील की! उधर भूमि पूजन व सभा स्थल के समतलीकरण का कार्य जोरों पर है तथा इवेंट को आयोजित करने वाली विजक्राफ्ट इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट कंपनी का चयन हो गया है! आज इस संबंध में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी व नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड श्री अरुण वीर सिंह से भी मुलाकात की तथा तैयारियों को और तेज किए जाने हेतु आग्रह किया.

जैसा कि सभी जानते हैं कि उत्तर प्रदेश की जेवर विधानसभा ने जिस तरीके से प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति दी है, उसे देखते हुए जेवर क्षेत्र के लोग देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री की सभा को अभूतपूर्व बनाना चाहते हैं.

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने आज ग्राम मकसूदपुर में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि “सदियों में किसी विधानसभा को यह मौका मिलता है कि उनके यहां देश का प्रधानमंत्री और प्रदेश का मुख्यमंत्री आए, वह भी ऐसे प्रोजेक्ट की सौगात लेकर, जो नौजवानों के रोजगार, औद्योगिक विकास, मजदूर और किसानों के जीवन-यापन के स्तर को उन्नत बनाने के लिए हो.”

इस मौके पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री डॉ चंद्रपाल सिंह तथा सुशील शर्मा, देवकीनंदन त्यागी, सुरेन्द्र त्यागी, धर्मेन्द्र सिवाच, रवि पंडित, देवदत्त शर्मा, योगेन्द्र त्यागी, देशराज नेता जी, चौधरी विजेंद्र सिंह, सोनू चौधरी, हरीश शर्मा, सुनील ठाकुर आदि लोग भी मौजूद रहे.

यह भी देखे:-

सुखवीर प्रधान शिक्षा समिति ने प्रतिभाओं का किया सम्मान
Covid-19 in India: देश में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 3 लाख हुए
नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बेचने वाली ई-कॉमर्स कंपनियों को पुलिस ने भेजा नोटिस
अब जुलाई तक पूरा होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, उड़ान संचालन को मिलेगी हरी झंडी DGCA की जांच के बाद
शांति समिति की बैठक में आपसी सद्भाव की अपील
ग्रेटर नोएडा गणेशोत्सव: टैलेंट शो नृत्य में बच्चो ने बिखेरा जलवा, पेंटिंग प्रतियोगिता में बिखेरे रंग...
वैश्विक शिक्षा की ओर बड़ा कदम: गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय और ओरेगन हेल्थ एंड साइंस यूनिवर्सिटी के बीच ...
ग्रेटर नोएडा की जूनियर कैडेट चेष्टा सिंह का RDC-2026 के लिए चयन, एसकेएस विद्या मंदिर और जिले का नाम ...
अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के सामाजिक उत्थान का सफर जारी
दीपावली पर मूर्तियों के बजाय चित्रों से करें गणेश-लक्ष्मी की पूजा: पर्यावरण प्रेमी ओम रायज़ादा की अपी...
वर्ल्ड डिसएबल टी-10 में हुआ गौतमबुद्धनगर के दिव्यांग का चयन
वर्ल्ड पार्लियामेंट के आजीवन सदस्य चुने गए प्रवीण भारतीय
खुद की मौत का नाटक रचने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट को मिली जमानत
ग्रेटर नोएडा में कार्निवाल कल 25 जनवरी से, स्मार्ट एंड हैप्पी होगी थीम, जानिए कार्यक्रम की डिटेल्स
एसएसपी ने किया जज कॉलनी पुलिस चौकी का लोकार्पण 
राज्य महिला आयोग की सदस्य आगामी 15 अक्टूबर को करेंगी महिला जनसुनवाई