जय श्रीराम का नारा लगाने वाले राक्षस – राशिद अल्वी, नेता ,कांग्रेस

लखनऊ, । कांग्रेस के वरिष्ठ वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के बाद अब इनके एक और नेता ने हिंदुओं पर टिप्पणी की है। कांग्रेस के प्रवक्ता रहे राशिद अल्वी ने जय श्रीराम का नारा लगाने वालों पर भद्दा कमेंट किया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने सम्भल में एक सभा में कहा कि जय श्री राम का नारा लगाने वाले मुनि नहीं, बल्कि निशिचर (राक्षस) हैं। सम्भल में कांग्रेस के नेता प्रमोद कष्णम कल्कि महोत्सव का आयोजन करते हैं। महोत्सव के तीसरे दिन पहुंचे कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने मंच से भाजपा को घेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। भाजपा नेताओं की तरफ इशारा करते हुए कहा कि कुछ लोग जय श्रीराम का नारा लगाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने रामायण का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब लक्ष्मण को तीर लगा तो रावण ने एक राक्षस को हनुमान का रास्ता रोकने के लिए भेज दिया। वह एक जगह बैठकर भगवान श्रीराम के नाम का गुणगान करने लगा। हनुमान जी भी वहां पर रुक गए, लेकिन जब उन्हें सच्चाई का पता चला तो उस राक्षस का वध कर दिया। अब भी कुछ लोग उस राक्षस की तरह ही भगवान श्रीराम का नाम जप रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का नाम बिना स्नान किए नहीं लिया जाना चाहिए, लेकिन आज ऐसा नहीं हो रहा है कुछ लोग बिना स्नान किए ही भगवान का नाम ले रहे हैं। जय श्रीराम का नारा लगाने वाले सभी लोग मुनि नहीं हो सकते।

यह भी देखे:-

किसानों ने तीन काले कानून के विरोध में ग्रेटर नोएडा में किया विरोध प्रदर्शन 
मार्च में देर शाम तक खुलेंगे निबंधन कार्यालय, अंतिम रविवार को भी होगा पंजीकरण
एकेटीयू : बीटेक के छात्र ले सकेंगे माइनर डिग्री
जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित डायरेक्टर का सांसद ने स्वागत किया
दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद
खेत मे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,जांच में जुटी पुलिस
मौसम : दिन में तीखी धूप और रात में गुलाबी ठंड का एहसास
कल का पंचांग, 3 अक्टूबर 2025 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ ट्यूबवेल ऑपरेटरों की समस्याओं को लेकर किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा का अ...
"जीएनआईओटी एमबीए संस्थान द्वारा "रन फॉर यूनिटी" का आयोजन"
हवा से बातें करेगी शक्तिशाली मिसाइल अग्नि प्राइम, परीक्षण की तैयारियां पूरी
ऑक्सिजन किट की ब्लैक मार्केटिंग करने युवक गिरफ्तार  
शुद्ध खाद्य पदार्थ एवं औषधि उपलब्ध कराने हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सम...
पाॅड टैक्सी कम्पनी ने जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह को दिया प्रेजेंटेशन, गिनाए पॉड टैक्सी के फायदे
नाले में मिली दो युवकों की लाश
नवोन्मेष के लिए उद्योग और शिक्षा जगत के विशेषज्ञों में ज्ञान का आदान-प्रदान जरूरी: टीजी सीताराम