गौतमबुद्धनगर में धूमधाम से मनाई गयी गोपाष्टमी, किया गया गौ पूजन।

गौतम बुद्ध नगर :  मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ वी0के0 श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्वो के इस देश में गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाये जाने की परम्परा है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गौमाता चारण लीला शुरू की थी। कार्तिक शुक्ल अष्टमी के दिन मां यशौदा ने भगवान कृष्ण को पहली बार गौमाता को चराने के लिए वन भेजा था। इस दिन गौमाता ग्वाल एवं भगवान कृष्ण का पूजन करने का महत्व है। इसी क्रम में आज गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर श्री जी गो सदन, सैक्टर-94 नोएडा में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रो० श्याम नन्दन सिंह ने गौ पूजन कर गो पालन के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर गोशाला के समस्त पदाधिकारी पशुपालन विभाग के अधिकारी एवं स्थानीय निवासी भी उपस्थित रहे। श्री द्रोण गोशाला दनकौर में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी, गौतमबुद्धनगर श्री अनिल कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, वा० बी० के० श्रीवास्तव, गौशाला के समस्त पदाधिकारी एवं स्थानीय निवासियों ने गौ पूजन किया। कस्बे में भी शोभा यात्रा निकाली गई।

जनपद के समस्त गोवंश आश्रय स्थलों पर गोपाष्टमी पर्व पर गोवंश आश्रय स्थलों के संचालकों द्वारा गौपूजन किया गया, जिसमे पशुपालन विभाग के अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर जनपद के समस्त पशुपालकों से गोवश को छुटटा न छोड़ने की अपील की गई।

यह भी देखे:-

तिलपता गांव में राम कथा,   राम वन गमन प्रसंग सुन भाव विह्वल हुए श्रोता
कल का पंचांग, 24 फरवरी 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
शारदीय नवरात्र पर्व--घट स्थापना पर विशेष निर्णय : पं.मूर्तिराम,आनन्द बर्द्धन नौटियाल
कल का पंचांग, 14 अप्रैल 2025 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 6 फरवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
आज का पंचांग, 23  सितम्बर 2020 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
ISKCON द्वारा धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, भक्तों ने भगवान का अभिषेक किया
कल का पंचांग, 5 नवम्बर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आज का पंचांग, 8 दिसंबर 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
भारतीय पर्व आयोजन समिति द्वारा मकर संक्रांति उत्सव का आयोजन
महाकुंभ की दिव्यता से अभिभूत देश-विदेश के श्रद्धालु, बोले—आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का अद्भुत अवसर
श्री राम जन्मभूमि शिलान्यास के मौके पर नेफोमा ने भगवान श्री राम नाम के लगाए पौधे व मिठाई बांटी 
आज का पंचांग, 19  सितम्बर 2020 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
धूमधाम से मनाया गया शिव शक्ति सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मंदिर का 13वां स्थापना दिवस
आज का पंचांग, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
सर्व मांगल्यकारी' वैदिक रक्षा सूत्र बनाने की विधि और इसका महत्व