उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का हुआ समापन
ग्रेटर नोएडा : लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ आज सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही में संपन्न हो गया। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के चौथे दिन अर्ध्य देने के बाद व्रतियों ने अन्न-जल ग्रहण कर ‘पारण’ किया। छठ पर्व के चौथे और अंतिम दिन आज नोएडा ग्रेटरर नोएडा में हज़ारों की संख्या में व्रतधारी और उनके साथ आए लाखों श्रद्धालु यमुना नदी, हिंडन नदी के तात , जलाशयों , पोखर , सरोवर , पार्कों में बने पोंड के किनारे पहुंचे और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना की। इसके बाद व्रती अपने घर आकर जल-अन्न ग्रहण कर ‘पारण’ किया और 36 घंटे का निर्जला उपवास समाप्त किया। इसके साथ ही सूर्य देव की उपासना का पर्व छठ सम्पन्न हो गया ।
ग्रेटर नोएडा के आईईसी कालेज के निकट छठ पूजा स्थल, ईटा- 1 पार्क , पाम पार्क डेल्टा – 1 , कुलेसरा में हिंडन नदी , कालिंदी कुञ्ज में यमुना नदी के तट और नया स्टेडियम में बने छठ घाट पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटे।
महिलाओं और घर के पुरुषों ने सिर पर बांस की टोकरी, सुप में फल, खजूर आदि लेकर छठ घाट पहुंचे और सूर्य, छठ माता को प्रसाद चढ़ाया। जल में उतरकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया है।
यह भी देखे:-
धूमधाम से मनाई जाएगी हनुमान जयंती, कुलेसरा गाँव में निकलेगी शोभा यात्रा
आज का पंचांग, 16 जुलाई 2020
कल का पंचांग, 26 मई 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आज का पंचांग, 17 दिसंबर 2020, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
पंचशील सोसाइटी में नवरात्र महोत्सव: डिस्को डांस डांडिया में थिरकने वालों के लिए कम पड़ गई जगह
आज का पंचांग, 6 जनवरी 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
देशभर के पर्यटकों को लेकर अयोध्या पहुंची रामायण एक्सप्रेस, भक्त हुए भाव विभोर
कल का पंचांग, 4 फ़रवरी 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 3 अक्टूबर 2020, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
धूमधाम से मनाया गया शिव शक्ति सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मंदिर का 13वां स्थापना दिवस
लोक कल्याण को महादेव नील कंठ कहलाए
आज का पंचांग, 17 फरवरी 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 21 जुलाई 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आज का पंचांग , 4 जुलाई 2020 , जानिए शुभ व अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 5 जनवरी 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
कल का पंचांग, 30 मई 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त