कंगना रनौत को मिल गया पार्टनर, शादी और बच्चों के प्लान पर खुद किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक्टिंग की दुनिया में लोहा मनवाने के बाद अब अपकमिंग दिनों में खुद को एक बेहतरीन वाइफ और मां के रुप में देखना चाहती हैं। ये बातें एक्ट्रेस ने लोगों को खूद बताया कि वह अगले पांच सालों में अपनी जिंदगी को शादीशुदा और बच्चों के साथ देखती हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने फैंस से वादा किया है कि वह जल्दी अपने होने वाले पति के बारें सभी को जल्द बताएंगी।

बेबाकी के लिए जानीं जाती हैं कंगना
हमेशा से ही बेबाकी से अपनी बातें रखने के लिए मशहूर कंगना अपने बयानों को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। एक बार फिर वह अपने बेबाक विचारों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, टाइम्स नाउ समिट के दौरान जब कंगना से उनकी निजी जिंदगी को लेकर कुछ सवाल पूछे गए थे तो उन्होंने बिंदास अंदाज में जवाब देखकर सभी का दिल जीत लिया।

मां और वाइफ के रूप में खुद को देखना चाहती हैं
कंगना से समिट के दौरान पूछा गया कि आप अगले पांच सालों में अपनी जिंदगी को कैसे देखती हैं? इस पर कंगना ने सबसे पहले अपनी शादी, बेबी प्लानिंग को बताते हुए कहा , “मैं निश्चित तौर पर शादी करना चाहती हूं और फैमिली प्लानिंग करना (बच्चे पैदा) चाहती हूं। मैं खुद को पांच साल बाद एक मां के रूप में देखती हूं, एक पत्नी के रूप में, और एक ऐसे इंसान के रूप में जो नए भारत के सपने में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है।”

जब बताएंगी किससे करेंगी शादी
कंगना के जवाब को सुनकर जब उनसे ये पूछा गया कि वह किससे शादी करने वाली हैं तो एक्ट्रेस इस बात की सीक्रेट रखना उचित समझा और बहुत ही शांत और मुस्कुराते हुए जवाब में कहा कि इस बारें में सभी को जल्द ही पता चल जाएगा।

यह भी देखे:-

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने जारी किया यातायात निर्देश: यूपी इण्टरनेशनल ट्रेड शो-2025 के दौरान सु...
गौतमबुद्ध नगर : सात कोतवाली-थाना प्रभारियों में फेरबदल
गौतमबुद्धनगर न्यायालय में प्रशासनिक न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान का हुआ स्वागत, बार एसोसिएशन ने रखीं...
गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी के गुर्गों को नहीं मिली राहत, अदालत का जमानत देने से इंकार, भेजे गए जे...
आईईए चुनाव 2026-27: अध्यक्ष पद पर होगा मुकाबला, महासचिव व कोषाध्यक्ष निर्विरोध चयनित
सदर तहसील में मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ आयोजन
"रबूपुरा में आयोजित सांसद विधायक खेल महोत्सव में युवाओं के जोश ने भरी नई ऊर्जा"
नोएडा में दही हांडी का हुआ आयोजन
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से एग्जीबिटर्स गदगद, सीएम योगी को दिया धन्यवाद
ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर लाखों की ठगी
डान्स स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा , गौतमबुद्ध ज़िला डान्स स्पोर्ट्स ए...
एनआईईटी ग्रेटर नोएडा में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस एवं इंडस्ट्री समिट का उदघाटन
आईआईएमटी कॉलेज और बॉटलैब डायनैमिक्स के बीच एमओयू, ड्रोन टेक्नोलॉजी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की होगी स्थापन...
जी.एन.आई.ओ.टी कालेज में हुआ खेलकूद प्रतियोगता का आयोजन
GNIM के छात्र हिमालय चौहान ने नेशनल एयर गन शूटिंग में जीता स्वर्ण पदक
वर्चूअल मेगा इंटर्न्शिप और प्लेस्मेंट ड्राइव 2020 का आयोजन