WhatsApp में जल्द दिखेंगे ये तीन बड़े बदलाव, नये फीचर को अपडेट किया गया

नई दिल्ली, । WhatsApp यूजर्स को ऐप में जल्द तीन बड़े बदलाव दिखेंगे। WhatsApp बीटा टेस्टिंग के दौरान कई नये फीचर अपडेट को स्पॉट किया गया है, जिन्हें जल्द रोलआउट किया जा सकता है, जिससे WhatsApp यूजर्स को ना सिर्फ चैटिंग में आसानी हो जाएगी, बल्कि कुछ हद तक WhatsApp का फेस यानी लुक बदला हुआ नजर आएगा। अगर ऐसा कहा जाए कि जल्द आपको WhatsApp का लुक और फील बदला हुआ नज़र आएगा, तो शायद गलत नहीं होगा। दरअसल WhatsApp की तरफ से नये यूजर इंटरफेस (UI), डिसअपियरिंग मैसेज ऑप्शन और मल्टी डिवाइस फीचर के इंप्रूवमेंट पर काम किया जा रहा है।

WhatsApp UI

WhatsSpp की तरफ से यूजर कॉन्टैक्ट इन्फॉर्मेशन पेज के यूजर इंटरफेस में बदलाव किया जा सकता है। WhatsApp Contact Screen के नये UI को बीटा टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। नये अपडेट के बाद यूजर्स के लिए whatsApp कॉन्टैक्ट सर्च में आसानी हो सकती है। साथ ही WhatsApp के कॉन्टैक्ट का लुक और फील बदल जाएगा।

Disppearing Message ऑप्शन

Whatsapp की तरफ से अपने मौजूदा disappearing Message फीचर में कुछ नये ऑप्शन जोड़े जाएंगे। अभी केवल डिसअपियरिंग मैसेज के लिए 7 दिन का टाइम पीरियड दिया जा रहा है। लेकिन जल्द इसमें 90 दिनों और 24 घंटे का टाइम ऑप्शन ऐड किया जाएगा। ऐसे में Whatsapp यूजर्स अपनी सुविधा के मुताबिक तीन माह या फिर 24 घंटे में ऑटोमेटिक तरीके से मैसेज को डिलीट करने का ऑप्शन सेट कर पाएंगे।

Multi Device फीचर

WhatsApp के मल्टी-डिवाइस फीचर में इंप्रूवमेंट देखने को मिलेगा। ऐसे में यूजर्स को हर बार मोबाइल लिंक्ड करते वक्त सिक्योरिटी कोड को लेकर नोटिफिकेशन नहीं भेजा जाएगा। इस इंप्रूवमेंट को WhatsApp Beta के एंड्राइड 2.21.23.10 पर स्पॉट किया गया। इस अपडेट को जल्द रोलआउट होने की संभावना है।

यह भी देखे:-

ज़ुबैर भाटी जिलाध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर एवं नासिर प्रधान बने किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा के मेरठ मंडल प...
गौतमबुद्धनगर न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन, उपभोक्ता फोरम के नए गेट का लोकार्पण
अपहृत युवक को छुड़ाने पर पुलिस का हुआ सम्मान, व्यापारियों और परिजनों ने जताया आभार
कराटे बेल्ट एग्जाम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Nobel Prize in Chemistry: बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यूसी मैकमिलन को दिया जाएगा रसायन विज्ञान में ...
सियासत: दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मिले शरद पवार, एक बार फिर शुरू हो गया अटकलों का दौर
श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट रामलीला, गौर सिटी में निकली राम बरात, सोसाइटी वासियों ने किया स्वागत
संयुक्त किसान मोर्चा की आपातकालीन बैठक, किसान नेताओं की रिहाई और पुलिस कार्यवाही के खिलाफ सख्त कार्र...
भव्य सांस्कृतिक महोत्सव में प्रतिभा और साहित्य का संगम, ग्रेटर नोएडा के भगवत शर्मा हुए सम्मानित
महापंचायत को सफल बनाने के लिए भाकियू अराजनैतिक ने की बैठक
बिल्डरों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, बिना रजिस्ट्री करने वाले बिल्डर्स के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर : डीएम ...
जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में मीलाद-उन-नबी पर विशेष असेंबली, नन्हें बच्चों ने दिया भाईचारे का संदेश
बॉटलनेक टू ब्रेकथ्रू: बजट 2026-27 में कृषि से आईटी तक यूपी का बड़ा दांव
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बनेगा कौशल विकास केंद्र, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
जीएल बजाज में 'सेलिंग स्किल्स' विषय पर मूल्य तीन दिवसीय वर्धित पाठ्यक्रम का आयोजन
उत्तर प्रदेश: जिस जेल में बंद है मुख्तार अंसारी वहां की सुरक्षा में भारी चूक, उठे सवाल