कोरोना के बाद बढ़ सकता है जीका वायरस का प्रकोप, जाने अपने शहर का हाल

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश में एक तरफ कोरोना वायरस के मामलों में लगातार कमी आ रही है, तो दूसरी ओर डेंगू के साथ ही देश में अब जीका वायरस का प्रकोप बढ़ता हुआ दिख रहा है। उत्तर भारत में जीका वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। डॉक्टरों ने भी जीका वायरस को लेकर चेतावनी दी है। स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट पर है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, जीका वायरस संक्रमण में मृत्यु दर (Mortality Rate) कोरोना वायरस से ज्यादा है। यूपी के कई शहरों में इस वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है जो कि एक चिंता का विषय है।

यूपी में बढ़ता जीका वायरस का कहर

उत्तर प्रदेश के कानपुर, कन्नौज और मथुरा समेत कई जिलों में जीका वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेश के कानपुर और कन्नौज में जीका वायरस के मरीज मिलने के बाद मथुरा में हडकंप मचा हुआ है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर में जीका वायरस (Zika Virus) का हमला तेज होता जा रहा है। यहां जीका वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच चुका है। यह वायरस सामान्य लोगों से लेकर गर्भवती महिलाओं तक को संक्रमित कर रहा है। मंगलवार को कानपुर में जीका वायरस के 16 नए मरीज सामने आए, जिसमें दो गर्भवती समेत सात महिलाएं और नौ पुरुष हैं।

कैसे फैलता है जीका वायरस –

1. जीका वायरस आमतौर पर एडीज मच्छर के काटने से फैलता है।

2. जीका वायरस का मच्छर दिन और रात दोनों में काटता है।

3. जीका वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है।

4. गर्भवती महिलाओं में भी फ़ैल सकता है जीका वायरस।

5. जीका वायरस का असर उसके बच्चे पर भी हो सकता है।

जीका वायरस के लक्षण-

सिरदर्द

बुखार

जोड़ो में दर्द

चकते

आखें लाल होना

मांसपेशियों में दर्द

जीका वायरस के लक्षण डेंगू (Dengue) और चिकनगुनिया (Chikungunya) जैसे होते हैं।

जीका वायरस से कैसे बचें?

1. किसी भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में न आएं।

2. अगर आप संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए है तो तुरंत ही हाथों को साबुन से धोलें और अपने कपड़ों को धो लें या बदल लें।

3. संक्रमित व्यक्ति के मुंह से अपना मुंह दूर रखें।

4. अगर आपको कोई बीमारी है जैसे बीपी, शुगर या दिल के मरीज़ है तो अपने डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।

अगर जीका वायरस संक्रमित हो गए हैं तो ये करें-

1. जीका वायरस संक्रमित व्यक्ति में एक हफ्ते तक रहता है।

2. अगर आपको कोई लक्षण दिखाई दे तो तुरंत ही अपने डॉक्टर को संपर्क करें और ब्लड टेस्ट या मूत्रजांच (Urine Test) करवाएं।

3. अगर आप गर्भवती हैं तो लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवाएं।

4. जीका वायरस (Zika Virus) की कोई दवा अब तक नहीं बनी है, इसलिए संक्रमित लोगों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए।

5. संक्रमित व्यक्ति को आराम करना चाहिए।

6. खूब तरल पदार्थ पीना चाहिए जैसे की पानी,कॉफ़ी और जूस।

यह भी देखे:-

आशीष श्रीवास्तव बने ग्रेटर नोएडा एसपी देहात
AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का जिलाध्यक्ष आज़ाद मालिक ने किया स्वागत 
लंबे समय से अवैध कब्जे को ग्रेनो प्राधिकरण ने ढहाया
पीएम मोदी आज शाम 5 बजे देश को करेंगे संबोधित, अनलॉक, फ्री वैक्सीन, आर्थिक पैकेज या फिर कोई चेतावनी?
🗓️ 14 जून 2025 का पंचांग: जानिए शनिवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल और चंद्रबल
नोएडा: रफ्तार पर निगरानी रखने वाला कैमरा हुआ गायब, ट्रैफिक पुलिस को भी नहीं है जानकारी
उत्तर प्रदेश दिवस 2025 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक
बिना वार्ता करें अधिकारियों को किसानों ने लौटाया किसान बोले जब तक नहीं होंगी मांग पूरी जारी रहेगा ध...
स्कूल ने छात्रों को दिया दिया धोखा, परीक्षा देने से वंचित हुए छात्र
ईपीसीएच ने मिलान में भारतीय हस्तशिल्प की भव्य प्रस्तुति दी: "एएफ-एल" आर्टिगिआनो इन फिएरा 2024 में इं...
शारदा विश्विद्यालय में "दंत प्रत्यारोपण " पर कार्यशाला
लेआउट प्लान मंजूरी के बाद ही होगा फिल्म सिटी का शिलान्यास
ग्रेटर नोएडा में संयुक्त किसान मोर्चा का तीसरा दिन: 28 नवंबर को महापड़ाव पहुंचेगा यमुना प्राधिकरण, 2...
जेपी इंटरनेशनल स्कूल की अनन्या सिंह हिंदी राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान पुरस्कार से हुईं सम्मानित
टेक्नोक्सिटी अपार्टमेंट के नए ओनर्स एसोसिएशन का गठन
नामी कंपनी के जूस में निकला फंगस , नोवरा अध्यक्ष ने की शिकायत