देश में अमन,शांति व सद्भावना जरूरी – नंद गोपाल वर्मा

पत्रकारों पर हमलों के विरोध में किया विरोध प्रदर्शन
देश में अमन,शांति व सद्भावना जरूरी – नंद गोपाल वर्मा

रबूपुरा:जिला बुलंदशहर व गौतम बुद्ध नगर के पत्रकारों ने ककोड़ में संयुक्त रुप से भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय सचिव नंद गोपाल वर्मा के नेतृत्व में देशभर में पत्रकारों पर हो रहे हमलो के विरोध में पैदल यात्रा निकाल कर पत्रकारों की हत्या एवंउत्पीड़न रोकने के खिलाफ आवाज बुलंद की, और कहा कि लखीमपुर खीरी कांड में पत्रकार रमन कश्यप की हत्या एवं हाल ही में बागपत में पत्रकार मेहंदी हसन पर हुए कातिलाना हमला जीता जागता उदाहरण है।
वरिष्ठ पत्रकार नंद गोपाल वर्मा ने कहा कि समाज, प्रदेश अथवा राष्ट्र के विकास के लिए देश में अमन शांति और सद्भावना पूर्ण माहौल बहुत जरूरी है वर्मा ने देशवासियों से अमन शांति सद्भावना बनाए रखने की अपील भी की। साथ ही प्रदेश व केंद्र सरकार से भारतीय संविधान में पत्रकारिता की अधिकारिकता सुनिश्चित किए जाने हेतु आगामी होने वाले संसद सत्र मे प्रस्ताव पास करा कर पत्रकार सुरक्षा कानून बनाए जाने की मांग भी की।
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय सचिव, सामाजिक चिंतक व पत्रकार नंद गोपाल वर्मा के नेतृत्व में आयोजित अमन शांति सद्भावना यात्रा का शुभारंभ चेयरमैन जनाब कुंवर रिजवान अध्यक्ष ककोड़ नगर पंचायत ने हरी झंडी दिखाकर किया। पत्रकारों का यह विरोध प्रदर्शन एवं अमन शांति सद्भावना रैली ककोड़ कोतवाली पर जाकर समाप्त हुई। जहां पर एसआई अशोक कुमार व कस्बा इंचार्ज शैलेश गौतम आदि पुलिसकर्मियों ने स्वागत किया। रैली शुभारंभ से पूर्व चेयरमैन कुँवर रिजवान एवं वरिष्ठ पत्रकार नंद गोपाल वर्मा ने वृक्षारोपण भी किया। इस मौके पर पत्रकार सुबल प्रताप सिंह, के पी सिंह, हरिओम सिंह, उपेंद्र सिंह भाटी, नीरज नयन यादव, प्रदीप सिंह भाटी, पत्रकार अर्जुन प्रधान, जुबेर आलम एवं संजय चौहान सहित दर्जनों पत्रकार शामिल रहे।

यह भी देखे:-

गलगोटियाज विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग ने चलाया सघन सफाई अभियान
जेवर के गाँव-गाँव पहुंचे नरेंद्र डाढ़ा, एयरपोर्ट उद्घाटन कार्यक्रम में जुटने का आह्वान
136वीं बोर्ड बैठक में दर्जनभर महत्वपूर्ण निर्णय, खरीदारों को बड़ी राहत
मुख्यमंत्री से मिला शोर भूमि से लाभान्वित कृषकों का प्रतिनिधिमंडल
उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग सीजन-2 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 3 नवंबर को नोएडा में
बिजली संकट : देश मे क्यूँ बढ़ रही है बिजली की समस्या, पढें कारण
यूपी रेरा के 30वें रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, पेशेवर और पारदर्शी सेक्टर पर जो...
योग्यता बनी पहचान, बिना सिफारिश मिली नौकरी: सीएम योगी ने 481 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र
कल का पंचांग, 28 फरवरी 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
यूजीसी कानून के विरोध में करणी सेना का ऐलान, आंदोलन तेज करने की तैयारी
अधिकारीगण अपने अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ करें - डीएम बी. एन. सिंह
आईआईएमटी कॉलेज में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान—युवा सम्मेलन में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का ...
ग्रेटर नोएडा में विशाल योग शिविर: स्वामी कर्मवीर महाराज ने बताए निरोग जीवन के मंत्र, योग शिविर में स...
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने जरुरतमंदों को किये कंबल व कपड़े वितरण
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में घुसपैठ की साजिश नाकाम, सेना ने मार गिराया एक आतंकवादी
गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी छात्रों का सम्मान, शिक्षक दिवस की उमंग से गूंजा ग्रेड्स...