प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला : बोलीं,  लखीमपुर कांड के अपराधियों को पीएम-सीएम का संरक्षण 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से स्पष्ट हो गया है कि लखीमपुर की घटना में यूपी सरकार की कार्रवाई अपराधियों को सुरक्षित रखने के लिए की जा रही है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री किसको बचा रहे हैं। मुख्य अपराधी के पिता उनके साथ मंच पर मौजूद रहते हैं। कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। कार्रवाई ठीक से नहीं हो रही है। सिर्फ अपराधियों को सुरक्षित रखने के लिए हो रही है। 

प्रिंयका ने सवाल दागा है कि इससे सीएम और पीएम क्या संदेश देना चाहते हैं। प्रदेश सरकार किसानों को कुचलने वालों के साथ खड़ी है। किसानों को कुचलने के मुख्य आरोपी के पिता व गृह राज्यमंत्री को पीएम का संरक्षण मिला हुआ है। उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी से साफ है कि न्याय के लिए स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। एक अन्य ट्वीट में प्रियंका ने सवाल उठाया है कि अगर नोटबंदी सफल थी तो भ्रष्टाचार खत्म क्यों नहीं हुआ। काला धन वापस क्यों नहीं आया। अर्थव्यवस्था कैशलेस क्यों नहीं हुई। आतंकवाद पर चोट क्यों नहीं हुई। महंगाई पर अकुंश क्यों नहीं लगा। 

यह भी देखे:-

पार्टी को मजबूत बनाने के लिए एमआईएमआईएम के जिला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
दिल्ली की मुख्यमंत्री के खिलाफ समाजवादी महिला सभा का प्रदर्शन
यूपी: खाद्य तेल और दाल के दाम बढ़ने पर मुख्यमंत्री योगी सख्त, बोले- जमाखोरों पर सख्त कार्रवाई करें
ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान
जेवर एयरपोर्ट–गंगा एक्सप्रेसवे ग्रीनफील्ड कॉरिडोर को रफ्तार: अनुपूरक बजट में ₹1,246 करोड़ का प्रावधा...
श्रमिकों की सेहत को लेकर डीएम गंभीर, निजी अस्पतालों को आगे आने की अपील, स्वास्थ्य कैंप लगाने के निर्...
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 : आज प्रत्याशियों के द्वारा लिए गए 4 नामांकन प्रपत्र, एक प्रत्याशी ने ...
लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओ की अंतिम सूची का प्रकाशन, डेढ़ लाख मतदाता बढ़े, जेंडर रेशियो 12 पॉइंट बढा,...
उ.प्र. रेरा ने आवंटी को 6 वर्ष बाद विलम्ब का ब्याज सहित भूखंड का कब्जा दिलाना सुनिश्चित कराया
गणेश चतुर्थी पर भक्ति, एकता और उल्लास का संगम: पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में पंचदिवसीय महोत्सव...
योगी सरकार के संस्कृत संवर्धन प्रयासों को मिला राष्ट्रीय सम्मान, 1008 संस्कृत संभाषण शिविरों के समा...
यूपी योद्धा टीम के लिए चयनित खिलाडियों का हुआ सम्मान
रजत जीतकर राष्ट्र, धर्म व संस्कृति का परचम विश्व में फहराया है, सुहास एलवाई ने- नंद गोपाल वर्मा
शिक्षा मंत्री प्रधान से मिले डीयू के छात्र,  ओपेन बुक   परीक्षा की उठाई मांग
बाराही मेला-2026, सूरजपुर: अभिमन्यु वध प्रसंग से गूंजी होली संगीत प्रतियोगिता, ‘मीना बाजार’ में उमड़...
विद्यांतरिक्ष 2024: छात्रों को स्वस्थ और सफल बनने का संदेश, एक्यूरेट ग्रुप में ओरिएंटेशन कार्यक्रम क...