रामविलास पासवान और तरुण गोगोई को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण, सुमित्रा महाजन को भी किया गया सम्मानित

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में 2021 के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को मरणोपरांत पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया।

– कर्नाटक के पैरा-एथलीट केवाई वेंकटेश को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। उन्होंने पैरा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस श्रेणी में उन्होंने दुनियाभर में रिकार्ड मेडल हासिल किए हैं।

लद्दाख के चुंतलिम चोंजोर को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वो एक समाजसेवी हैं। उन्होंने कारगिल के रिमोट एरिया में दो गांवों को जोड़ने के लिए 38 किलोमीटर का रास्ता अकेले तैयार किया था। इसके लिए उन्हें इस राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

– बास्केटबाल प्लेयर पी अनिता को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। वे 19 साल की उम्र में टीम की कप्तान बनी थीं। वे टीम की कप्तान बनने वाली सबसे युवा खिलाड़ी रहीं।

गुजरात के पूर्व मुख्‍यमंत्री केशूभाई पटेल को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उनके परिजनों को पुरस्कार सौंपा गया।

– कर्नाटक के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डा. बेल्ले मोनप्पा हेगडे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

– मूर्तिकार सुदर्शन साहू को राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द द्वारा 2021 के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

– पूर्व लोकसभा स्पीकर को भी पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को मरणोपरांत पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने उनके बेटे चिराग पासवान को पुरस्कार दिया।

– असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया, राष्ट्रपति रामना​थ कोविन्द ने उनकी पत्नी डाली गोगोई को पुरस्कार दिया।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा के छात्र मनीष कुमार त्रिपाठी  इंडिया इंटरनेशनल साराभाई स्टूडेंट साइंटिस्ट अवार्ड प्रोग्...
सर्वोकॉन ने विस्तार रणनीति की घोषणा की: उत्तर प्रदेश के हापुड में नई फैक्टरी का निर्माण।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैरीटाइम इंडिया समिट 2021 का उद्घाटन करेंगे
जानिए गौतमबुद्ध नगर में एमएलसी स्नातक व शिक्षक चुनाव का मतदान प्रतिशत 
यमुना प्राधिकरण को कॉर्पोरेट ऑफिस भूखंड से मिले 265.14 करोड़ रुपए
सूरजपुर में आदर्श रामलीला कमेटी ने किया भूमि पूजन
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने विद्यालय में की पुस्तक वितरित
आईआईए (IIA) ग्रेटर नोएडा ने साइट -5 में किया पौधरोपण
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट : विस्थापित होने वाले किसानों की परिसंपत्तियों का मूल्यांकन सार्वजनिक ह...
Doctors Day 2021: जीवन बचाने के युद्ध में न डरे, न थके, हर साल 1 जुलाई को ही मनाया जाता है 'राष्ट्री...
बसपा छोड़ राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हुए निशांत भाटी (मकोड़ा)
किसान विरोधी है कृषि बिल : डॉ रुपेश वर्मा, अखिल भारतीय किसान सभा ने विरोध में किया प्रदर्शन 
उम्मीद एक सामाजिक संस्था का जागरूकता अभियान, कालेज प्रांगण में पौधारोपण किया गया
विदेशी छात्रों को बौद्ध अध्ययन के लिए अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ देगा छात्रवृति
ICWAऔर GBU के बीच अंतर्राष्ट्रीय मामलों और भारतीय विदेश नीति पर अध्ययन हेतु समझौता
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में पीजीडीएम नवीन प्रबन्धन छात्रों हेतु फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन