यूपी: मायावती बोलीं- दलित व पिछड़े समाज के महापुरुषों की विरोधी है सपा, नहीं मिलेंगे वोट

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा कि सपा शुरू से ही दलितों व पिछड़ों में जन्मे महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों की तिरस्कारी रही है जिसका खास उदाहरण फैजाबाद जिले में से बनाया गया नया अंबेडकरनगर जिला है। भदोही को नया जिला संत रविदास नगर बनाने का भी इन्होंने विरोध किया तथा इसका नाम तक भी सपा सरकार ने बदल दिया।

इसी प्रकार यूपी के अनेकों संस्थानों व योजनाओं आदि के नाम जातिवादी द्वेष के कारण बदल दिए गये। ऐसे में सपा द्वारा उनकी व उनके मानने वालों के प्रति आदर-सम्मान व सुरक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है? चाहे अब यह पार्टी इनके वोट की खातिर कितनी भी नाटकबाजी क्यों ना कर ले?

मायावती ने अकबरपुर में रविवार को आयोजित रैली पर बयान दिया था कि बीएसपी व अन्य पार्टियों के निष्कासित लोगों को सपा में शामिल किए जाने से इस पार्टी का कुनबा या जनाधार बढ़ने वाला नहीं बल्कि इससे सपा कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। बाहरी लोगों को शामिल करने से सपा का जनाधार और भी कमजोर होता चला जाएगा। दरअसल, बसपा में रहे रामअचल राजभर व लालजी वर्मा सपा में शामिल हो गए। इससे सपा का जनाधार बढ़ने के दावे किए जा रहे हैं।

यह भी देखे:-

ब्रेकिंग ग्रेटर: नोएडा में किन्नर मंडली एक बार फिर डीसीपी कार्यालय पहुंची।
जेवर को मिली नई बस सेवा की सौगात, जहांगीरपुर–सूरजपुर रूट से विकास को मिली रफ्तार
नोएडा सेक्टर 62 के रामलीला मैदान मे हुआ भूमि पूजन, श्री राम लीला की तैयारी शुरू
जंहागीरपुरी में हनुमान जंयती की शोभायात्रा के जुलूस के दौरान हुये बवाल के बाद गौतमबुद्ध नगर पुलिस को...
NIIMS ग्रेटर नोएडा में "पेरिनेटल डायग्नोसिस और थेरेपी में हालिया प्रगति" विषय पर CME, गर्भावस्था में...
CORONA UPDATE, गौतमबुद्ध नगर में बढे कोरोना के मरीज, XUIII ग्रेटर नोएडा में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज
यमुना सिटी में बनेगा UP ATS का मुख्यालय और कमांडो ट्रेनिंग सेंटर, यमुना प्राधिकरण ने मुफ्त दी 3 एकड़...
शारदा विश्वविद्यालय में स्टाफ क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, रोमांचक मुकाबलों में चांसलर एकादश व मे...
ग्रेटर नोएडा वेस्ट लगा मेगा जाम, आफिस से घर लौट रहे सैकड़ों लोग फंसे है जाम मे, पुलिस जाम खुलवाने जु...
अन्तार्ष्ट्रीय सौर गठबंधन में रयान स्कूल ग्रेनो का प्रतिनिधित्व
दर्दनाक: तेज रफ़्तार ट्रक की टक्कर टक्कर से भाई-बहन की मौत
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरेंद्र यादव को पितृ शोक
कुणाल हत्याकांड को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिले सपाई
आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं का परीक्षा परिणाम : 10वीं में रेहान-ओम तो 12वीं में अरण्यिका टॉपर:दसवी...
मथुरा काण्ड के विरोध में ज्वैलरों ने किया हड़ताल
केंद्र सरकार की सातवीं वर्षगांठ पर भाजपा शासित राज्यों में अनाथ बच्चों के लिए लागू होगी योजना