कंगना रनोट, एयर मार्शल डा पदमा बंदोपाध्याय और हाकी प्लेयर रानी रामपाल पद्म श्री से सम्मानित

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द सोमवार को विभिन्न राज्यों के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित कर रहे हैं। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। खेल जगत से बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को पद्म भूषण व फिल्म जगत में एक्टर कंगना रनोट और गायक अदनान सामी को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।

राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हाल में आयोजित भव्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले 141 लोगों को साल 2020 के लिए आज सम्मानित किया जा रहा है। मंगलवार यानी कल 2021 के लिए 119 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

एयर मार्शल डा पदमा बंदोपाध्याय (सेवानिवृत्त) को आज चिकित्सा के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार मिला। वह भारत की पहली महिला एयर मार्शल हैं।

– आइसीएमआर के पूर्व प्रमुख साइंटिस्ट डाक्टर रमन गंगाखेडकर को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

– राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाकी खिलाड़ी रानी रामपाल को पद्म श्री पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया।

इनके अलावा शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

– बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधू को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा को 2020 के लिए पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

– पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। अरुण जेटली की पत्नी संगीता जेटली और सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अवार्ड सौंपा।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में पहुंचे।

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में कार्यक्रम शुरू होगा।

यह भी देखे:-

42 वे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2023 का हुआ समापन
गौतमबुद्धनगर में 29 मई को होगा भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान, डीएम की अध्यक्षता में सैनिक ब...
गौतमबुद्ध नगर : LOCKDOWN में फेज मजदूरो को घर भेजने की तैयारी शुरू
कोरोना: नया वैरिएंट है बेहद खतरनाक, लोगों के प्लाज्मा से एंटीबॉडी को कर देता है कम
Petrol, Diesel Prices On 1 October: एक बार फिर बढ़ी डीजल की कीमतें, पेट्रोल भी हुआ महंगा, जानें आज क...
दादरी विधानसभा में सड़क चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास, 6.30 किमी लंबी सड़क पर ₹1089.93 लाख होंगे खर्च
नैनो तकनीकी में बायोलॉजिकल साइंस को बढ़ावा देगा एकेटीयू
जिम्स ने टीबी उन्मूलन के लिए उठाए ठोस कदम, 100 दिन के अभियान पर संगोष्ठी आयोजित
YAMUNA AUTHORITY ने गुनपुरा के 73 किसानों को बांटा मुआवजा
Pampore Encounter: पांपोर मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकवादी ढेर, ऑपरेशन जारी
धार्मिक आस्था से सराबोर हुआ डेल्टा-1: श्रीमद् भागवत कथा के षष्ठ दिवस पर रासलीला और मथुरा गमन का भावप...
महात्मा गांधी और शास्त्री जयंती पर नन्हक फाउंडेशन में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों ने दी रंगारंग...
अन्नपूर्णा होस्टल्स में सजा क्रिसमस क्राफ्ट मार्केट, स्थानीय कारीगरों के संग उमड़ा रंगीन उत्सव
चंद्रयान-3 : PM मोदी के भाषण की FAN हुई सीमा हैदर, करने जा रही हैं ये काम
योगा व खेलकूद मे छात्र- छात्राओ ने परचम लहराया
पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ पुलिस ने किया फ्लैग मार्च