ग्रेटर नोएडा : इस चुनाव मे राम किसका करेंगे बेड़ा पार…..

ग्रेटर नोएडा, राजेश मिश्रा | उत्तर प्रदेश मे 2022 मे है विधानसभा चुनाव और जैसे जैसे समय बीत रहा है बदल रही है राजनीतिक दलों की रणनीति और चाल। सत्ता की कुर्सी पर बैठी बीजेपी की योगी सरकार का दावा है कि जनता दुबारा से अपना जनादेश योगी सरकार को देगी और इस बार पहले से ज़्यादा सीटे दिलवाएगी।
वही पिछली सरकार मे मुख्यमंत्री रहे और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का दावा है कि
जनता अब प्रदेश की योगी सरकार से त्रस्त हो चुकी है क्योंकि योगी सरकार मे महंगाई, बेरोजगारी, अपराध , और महिलाओं का उत्पीड़न गंभीर मुद्दे है और सरकार इन सभी मुद्दों पर पूरी तरह से फेल हो चुकी है और जनता ने सरकार बदलने का पूरा मन बना लिया और हमें जनता 400 तक सीट का जनादेश देने जा रही है। वही, सालों से उत्तर प्रदेश मे सत्ता की जमीं तलाश रही कांग्रेस ने इस बार अपने दम पर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है और दावा कर रही है कि इस बार जनता उनके साथ है इस बार कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेंगी और महासचिव प्रियंका गाँधी की अगुवाई मे कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ लड़ाई मे उतरती दिख रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती का कहना है कि चाहे बीजेपी हो कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी इन तीनों की करनी और कथनी मे जमीं आसमान का अंतर है । मायावती का दावा है कि जनता बीएसपी को इस बार फ़िर एक मजबूत जनादेश देगी और पार्टी फिर सत्ता मे आएगी। वही आम आदमी पार्टी जैसे राजनीतिक दल भी अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे है।

अक्सर कहा जाता है कि राजनीति और धर्म एक दूसरे के पर्याय है और धर्म हमेशा से ही राजनीति को पोषित करता रहा है। इस विधानसभा चुनाव मे भी धर्म एक बड़ा मुद्दा बनता दिख रहा है। अब जब राम मंदिर बनने की दिशा स्पष्ट हो चुकी है तो सभी राजनीतिक दल राम के नाम को अपने काम के साथ जोड़ कर देख रहे है और ख़ुद को हिंदुत्व के रक्षक बता रहे है। प्रदेश की योगी सरकार ने तो पूरे चुनाव को “राम और काम” पर लड़ने की घोषणा कर दी है। वही अखिलेश, प्रियंका और अरविंद केजरीवाल जैसे बड़े नेता भी राम भरोसे ही चुनाव को लड़ने की ओर बढ़ते दिख रहे है। जहाँ अभी पिछले दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने भी राम लल्ला के दर्शन किये और यूपी विजय आशीर्वाद लिया । अब देखना बड़ा रोचक और दिलचस्प होगा कि राम किसका बेड़ा पार करेंगे।

यह भी देखे:-

रामविलास पासवान के बंगले से बेदखल होंगे चिराग पासवान, खाली करने का मिला आदेश
NRI City में चल रहे अवैध दुकान सील
यमुना प्राधिकरण के फिल्म सिटी में विकसित किया जाएगा डिज्नीलैंड
नहर में कूदे छात्र का शव बरामद
आधा दर्जन चोरी की बाइक के साथ बदमाश गिरफ्तार
नोएडा वेस्ट साइक्लिंग ग्रुप का सामाजिक कदम: बेसहारा बच्चों के लिए ब्रेकफास्ट आयोजन
अवैध शराब और गांजा बेचने वाले सात आरोपी नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े
BirthDay भूलने की नहीं रहेगी टेंशन, WhatsApp से रात 12 बजे खुद-ब-खुद पहुंच जाएगा मैसेज, बस फॉलो करें...
नवंबर में कार्य करना शुरू कर देगा मल्टी माडल कार्गो हब
घट रहे कोरोना संक्रमण के मामले: बीते 24 घंटे में 41 हजार नए मामले, 593 लोगों ने गंवाई जान
हबीबपुर गांव पहुंची ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम, विकास कार्यों और समस्याओं का लिया जायजा
पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या
गुनपुरा में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया  कोरोना जाँच शिविर कैम्प,7पोजेटिव केस मिले
बेहद खतरनाक रही कोरोना की दूसरी लहर, चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने
सड़क विकास परियोजनाओं से क्षेत्रीय आधारभूत संरचना को नई गति
सीईओ की नाराजगी का दिख रहा असर, रखरखाव कार्यों में आई तेजी