छठ पर्व पर दिल्ली में 10 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी, सियासी खींचतान के बीच ‘आप’ सरकार का ऐलान

दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के लिए 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रखने की घोषणा की है। दिल्ली की सरकार ने आधिकारिक बयान में इस बात की जानकारी दी। बयान में छठ पूजा को दिल्ली के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार बताया गया है। 8 नवंबर को नहाय-खाय के साथ इस पर्व की शुरुआत हो जाएगी। वहीं, 10 नवंबर को डूबते सूर्य को व्रतियों द्वारा अर्घ्य दिया जाएगा। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने पिछले सप्ताह आदेश जारी करके शहर में यमुना नदी तट के अलावा अन्य तय जगहों पर छठ पूजा करने की अनुमति दी थी।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा जारी एक नोट के अनुसार, ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के लोगों के लिए छठ पूजा महत्वपूर्ण पर्व है। इसी आधार पर दिल्ली सरकार ने 10 नवंबर, 2021 को छठ पूजा के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की।’

बीते दिनों दिल्ली में छठ पूजा के आयोजन की अनुमति और गाइडलाइंस को लेकर डीडीएमए ने औपचारिक आदेश किया था। इसके मुताबिक, यमुना नदी के किनारे पर छठ पूजा के लिए कोई साइट नहीं बनाई जाएगी। रेवन्यू डिपार्टमेंट को छठ पूजा आयोजन के लिए साइट चिन्हित करने और उसे तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही डीडीएमए के आदेश में कोरोना नियमों का सख्ती से पालन किए जाने का निर्देश दिया गया है।

गाइडलाइंस के मुताबिक, श्रद्धालुओं के किसी भी तरह की पूजा की सामग्री या अनाज यमुना नदी में प्रवाहित करने की सख्त मनाही है। सभी जिलों के डीसीपी को सुनिश्चित करने को कहा गया है कि पूजा से जुड़ी को सामग्री या अन्य सामान्य यमुना में प्रवाहित न किया जाए। साथ ही ये भी सुनिश्चित किया जाए कि ऐसी कोई भी सामग्री यमुना की मुख्य धारा में जाकर न मिले।

यह भी देखे:-

IIT Ropar: आईआईटी रोपड़ ने फ्री ऑनलाइन डाटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कोर्स किया लांच 12वीं पा...
Coronavirus cases in India : दो दिन बाद फिर बढ़ी कोरोना के नए मामलों की संख्या, 24 घंटे में 733 की म...
धूमधाम से मनाया गया डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 22 वां स्थापना दिवस
गौतमबुद्ध नगर में आज कोरोना का हाल जानिए
गोपाष्टमी के पावन अवसर पर गौ माता पूजन का कार्यक्रम का हुआ आयोजन
ईनामी गोकशी का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल
ड्रग विभाग की छापेमारी, बिना लाइसेंस के चल रहे मेडिकल स्टोर से जब्त की हज़ारों की दवाइयां 
ग्रेटर नोएडा : विधि विधान से पूजे गए देव शिल्पी विश्वकर्मा, भोजपुरी कलाकरों ने बिखेरा जलवा
एईसीएल टूर्नामेंट पर गिरी कोरोना काल और जिले में धारा-144 लागू होने गाज, पुलिस ने आयोजन के बीच पहुँच...
ग्रेटर नोएडा में गणेशोत्सव की धूम, नृत्य-गायन प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाया धमाल, राधा कृष्ण लीला...
आज का पंचांग, 25  जुलाई, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
Tokyo Olympic 2020 Live update: इतिहास रचने से चूकीं गोल्फर अदिति अशोक, फाइनल राउंड में चौथे स्थान प...
गैंग का पर्दाफाश, एमबीबीएस  में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगी, दो गिरफ्तार
पूर्वांचल मित्र मंडल छठ पूजा समिति की बैठक: 7 नवम्बर को मनाएंगे सूर्य उपासना का महापर्व
आकर्षण का केंद्र रही कृष्ण और गोविंदा की कुश्ती
ग्रेनो में अब और ऊंचे मॉल व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बन सकेंगे