श्री रामलीला कमेटी साईट – 4 के मंचन में सैकड़ों लोगों ने ली स्वच्छता की शपथ

ग्रेटर नोएडा। ‘मां कसम हिन्दुस्तान स्वच्छ रखेंगे हम’ अभियान के तहत मंगलवार को श्री रामलीला कमेटी के मंचन को देखने के लिए आए लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली। लोगों ने संकल्प लिया कि वह स्वच्छता के प्रति सजग रहेंगे और इसके लिए समय भी देंगे।

बता दें इस बार रामलीला का थीम भी स्वच्छ भारत रखा गया है। इसके तहत 30 फुट का झाड़ू और 25 फुट का चश्मा रामलीला मैदान में रखा गया है।

‘मां कसम हिन्दुस्तान स्वच्छ रखेंगे हम’ अभियान के तहत हिन्दुस्तान लोगों को स्वच्छता की शपथ दिला रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को सेंट्रल पार्क साइट-4 में चल रही रामलीला में सैकड़ों लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसमें साकेत कला मंच के कलाकार भी शामिल हुए और शपथ लिया।

लोगों को संकल्प दिलाया गया कि वह 100 अन्य लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाएंगे। मौके पर अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह, महासचिव विजेंद्र सिंह आर्य, कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग, मीडिया प्रभारी विनोद कसाना, सौरभ बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल ,हरेंद्र भाटी, जतन भाटी , चाचा हिन्दुस्तानी, मुकुल गोयल,कुलदीप शर्मा , सुनील प्रधान , आर्य मुकेश शर्मा एडवोकेट, अनिल कसाना , अजय रामपुर , आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

श्री धार्मिक रामलीला मंचन पाई : रावण बाली में हुई संधि
Grenowest Ramleela : श्री राम ने रामसेतु बना कर लंका पर की चढ़ाई मेघनाद-कुंभकर्ण का हुआ वध
श्री धार्मिक रामलीला मंचन सेक्टर पाई , नारद मोह लीला देख दर्शक हुए मन्त्रमुग्ध
श्रीराम मित्र मण्डल रामलीला : राम जन्म से अयोध्या मे खुशी की लहर
श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ने किया बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन 
श्री रामलीला कमेटी साइट-4 ग्रेटर नोएडा में भव्य रामलीला का शुभारंभ, गणेश वंदना से हुआ आगाज़
उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई के अद्भुत मंचन को बत...
देश की सर्वश्रेष्ठ धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई ग्रेटर नोएडा का डिजिटल प्रसारण  आज शाम 7:15 बजे से
श्री धार्मिक रामलीला मंचन सेक्टर पाई: सीता से मिले हनुमान, उजड़ी अशोक वाटिका, रोमांचित हुए दर्शक
श्री रामलीला कमेटी  साइट 4  द्वारा रावण के साथ साथ कोरोना रूपी दानव के पुतले का भी किया गया दहन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आज रही राम बारात की धूम
श्री रामलीला साइट 4 : 55 फिट का धनुष टूटा 50 फिट की ऊंचाई पर
श्री रामलीला कमेटी साईट 4 : सीता के वियोग में वन-वन भटके श्रीराम, खग-मृग से पूछा पता
श्री रामलखन धार्मिक लीला कमेटी: भगवान रामचंद्र जी ने मर्यादाओं का पालन कर देश को एक संदेश दिया था: ...
श्री रामलीला कमेटी साईट - 4 ने किया भूमि पूजन, इस बार रामलीला मंचन में क्या रहेगा विशेष , पढ़ें पूरी ...
श्रीराम मित्र मंडल रामलीला महोत्सव के लिए मंच का निर्माण एवं पुतले बनाने का कार्य में तेजी